{"_id":"ead5da97e2b681471a4ce67117fed14f","slug":"wife-sought-drug-then-badly-hit-by-drunken","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने दवा मांगी तो शराबी ने की हैवानियत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने दवा मांगी तो शराबी ने की हैवानियत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 22 Jul 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा मांगने पर शराबी पति ने पत्नी के सिर पर हेलमेट और गले, पेट पर ब्लेड मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मीना निवासी रामनगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति हरजीत सिंह शराब पीने की बुरी लत का शिकार है। शादी के कुछ समय बाद से ही वह छोटी-छोटी बातों पर उससे मारपीट करता रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह उसकी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए उसने पति को दवा लाने के लिए कहा। इसपर दवा लाने की बजाय वह उससे बहस करने लगा। गुस्से में आकर उसने उसके सिर पर हेलमेट से वार किए।
विज्ञापन
इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत न हुआ तो उसने उसके गले और पेट पर ब्लेड से कई वार किए। पीड़िता तुरंत थाने पहुंची। पुलिस ने पत्नी के बयान पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।