फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Wife murdered husband with boyfriend in Ludhiana of Punjab

सिर पर रॉड मारी, चेन से गला दबाया और मिटवा दिया अपना सुहाग...नहीं पसीजा दिल

Tue, 04 Jun 2019 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered husband with boyfriend in Ludhiana of Punjab
वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लुधियाना के इंडस्ट्री एरिया स्थित एक फैक्ट्री से काम खत्म करने के बाद गांव सनेत स्थित अपने घर लौट रहे सुनील कुमार की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके तीन साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने उसे घर जाते समय रास्ते में रोककर सिर पर रॉड से वार किया और लोहे की चेन से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सिटी सेंटर के पास फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस को जांच के दौरान पता चला तो पुलिस ने सुनील की पत्नी सुनीता देवी, खुड्ड मोहल्ला निवासी उसके प्रेमी मंदीप सिंह उर्फ दीपी गिल, सन्नी कुमार, गुरु अर्जुन देव नगर निवासी रमन राजपूत और पुनीत नगर निवासी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई जेन कार, हथियार, सुनील का पर्स और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बताया सुनील कुमार एक फैक्ट्री में काम करता था। उसकी पत्नी सुनीता देवी के आरोपी दीपी गिल के साथ संबंध थे। 

इसके बारे में सुनील को पता चल गया था। इस कारण दोनों में क्लेश रहने लगा। सुनीता ने दीपी को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने योजना बनाकर सुनील को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव फेंककर फरार हो गए। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला तो पुलिस ने आरोपी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुनीता की निशानदेही पर आरोपी दीपी गिल को काबू किया। तीनों आरोपी सोमवार सुबह दीपी गिल को जेन कार वापस करने आ रहे थे तो पुलिस ने आरोपियों को भाई रणधीर सिंह नगर चौक के पास गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed