{"_id":"592427b84f1c1b36108b4596","slug":"wife-murdered-her-husband-in-khanna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पत्नी के अवैध संबंधों में पति बना रोड़ा, आशिक संग मिलकर कर दिया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के अवैध संबंधों में पति बना रोड़ा, आशिक संग मिलकर कर दिया कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
Updated Tue, 23 May 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : file photo
पुलिस जिला खन्ना की दोराहा पुलिस ने कुछ दिन पहले हुए एक कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलजीत कौर, उसके प्रेमी हरप्रीत सिंह और उसके साथी रोशन सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सुखविंदर कौर ने 22 मई को पुलिस को शिकायत दी कि सात मई से उसका भाई कुलदीप सिंह घर नहीं आया है। उसे उसी के गांव का दोस्त हरप्रीत सिंह नौकरी दिलाने के लिए गुड़गांव ले गया था लेकिन अब तक न उसका फोन आया और न उसकी कोई खबर आई जबकि हरप्रीत घर आ चुका है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने गांव जाकर छानबीन की तो पता चला कि मृतक कुलदीप सिंह की पत्नी कमलजीत कौर के हरप्रीत सिंह के साथ संबंध हैं।

पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने किया बड़ा खुलासा
खन्ना के एसएसपी नवजोत सिंह माहल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हरप्रीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ के दौरान हरप्रीत सिंह ने माना कि उसके कमलजीत कौर के साथ संबंध थे। इसके लिए उन्होंने कुलदीप सिंह को रास्ते से हटाना था। कमलजीत कौर ने प्लान बनाया कि नौकरी दिलाने के बहाने उसका काम तमाम कर दिया जाए। कमलजीत ने कुलदीप से कहा कि हरप्रीत सिंह आपको गुड़गांव में एक अच्छी नौकरी दिलाएगा। आप उसके साथ चले जाएं।
वह सात मई की शाम हमारे साथ चल दिया। रास्ते में उसने अपने दोस्त रोशन की मदद से कुलदीप को शराब पिलाई। रोशन उसे स्कूटी पर बिठाकर सरहिंद नगर के पास ले आया ओर वहां उसका गला रेत कर उसे नहर में फेंक दिया। एसएसपी खन्ना ने बताया कि 13 मई को कुलदीप सिंह का शव पटियाला के हसंराज थाना पसियाणा से बरामद कर लिया गया था। एसएसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने 302 की धारा लगा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।