फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   love marriage: husband killed his wife ,to get her sister

जिससे लव मैरिज की, साली को पाने के लिए उसे मार डाला

Wed, 13 Apr 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 13 Apr 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
love marriage: husband killed his wife ,to get her sister
पटियाला में युवक ने किया पत्नी का मर्डर - फोटो : फाइल फोटो
पटियाला समाना रोड पर स्थित भाखड़ा नहर में डूबे दंपति की कहानी 4 महीने बाद ही झूठी निकली। पत्नी की मौत हो गई, खुद बच गया था। पति चरनजीत ने जानबूझकर पत्नी गुरप्रीत को नहर में धक्का दिया था। असल में चरनजीत का साली से इश्क चल रहा था, जिसे पाने के लिए उसने पत्नी को नहर में धक्का देकर मार दिया।
विज्ञापन


गुरप्रीत कौर के मामा लाल सिंह की शिकायत पर आरोपी चरनजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 05 दिसंबर को बेटी और पत्नी गुरप्रीत के साथ सुसराल से लौटते समय वह पत्नी सहित नहर में गिर गया था। शोर मचाने पर लोगों ने उसे बचाया।
विज्ञापन


बाहर उसने लोगों को बताया कि लूट की नीयत से आंखों में अनजान लोगों ने मिर्ची डाली थी, जिस वजह से वह नहर में गिर गया। जांच में पता चला है कि चरनजीत का उसकी साली से अफेयर था और उससे फोन पर घंटों बातें करता था। उसने एक साल पहले पत्नी का 1 करोड़ का बीमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस्त चुकाने के लिए इतने पैसे कहां से आए, इसका जवाब नहीं मिला। पंजाब लेवल का दूसरे नंबर का तैराक होने का सर्टिफिकेट लेने वाले आरोपी चरनजीत ने पत्नी को बचाने की कोशिश नहीं की। खुद बचाओ-बचाओ चिल्लाकर लोगों को इकट्ठा किया। गुरप्रीत के पति ने एक करोड़ के बीमा और साली को पाने के लिए कत्ल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed