{"_id":"6093f8576467481f785068ed","slug":"wife-burns-husband-alive-at-rajpura-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: पेट्रोल छिड़ककर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, वजह भी जान लें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक वारदात: पेट्रोल छिड़ककर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, वजह भी जान लें
Thu, 06 May 2021 07:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 May 2021 07:41 PM IST
सार
चार मई को दोपहर संजीव कुमार चारपाई पर सो रहा था कि रोजी ने पेट्रोल छिड़ककर संजीव कुमार को आग लगा दी। बताया जाता है कि संजीव कुमार ने अपने आप को बचाने का प्रयास भी किया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे संजीव कुमार को इलाज के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव चंदूआ खुर्द में पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर सो रहे पति को जिंदा जलाकर मार डाला। पिता की शिकायत पर मृतका की पत्नी रोजी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव चंदूआ खुर्द निवासी संजीव कुमार (38) की शादी करीब 18 साल पहले रोजी के साथ हुई थी। शादी के बाद संजीव कुमार को संदेह था कि उसकी पत्नी रोजी के किसी अन्य से संबंध हैं। संजीव कुमार को पत्नी रोजी की हरकतें पसंद न होने के कारण वह उसे अन्य व्यक्ति से संबंध बनाने से रोकता था। इसी बात पर घर में क्लेश रहता था।
विज्ञापन
चार मई को दोपहर संजीव कुमार चारपाई पर सो रहा था कि रोजी ने पेट्रोल छिड़ककर संजीव कुमार को आग लगा दी। बताया जाता है कि संजीव कुमार ने अपने आप को बचाने का प्रयास भी किया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे संजीव कुमार को इलाज के लिए राजपुरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने संजीव की गंभीर हालत देख उसे चंडीगढ़ रेफर किया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
संजीव कुमार की मौत की जानकारी मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। सदर पुलिस ने रतन लाल की शिकायत पर मृतका की पत्नी रोजी के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस बारे में बसंतपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज हर्षबीर सिंह ने बताया कि रतन लाल की शिकायत पर उसके बेटे संजीव कुमार की हत्या के आरोप में रोजी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।