फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Web camera found in trial room of garments Showroom

शोरूम के ट्राईरूम में वेबकैम देख युवती शर्मसार

Wed, 16 Jul 2014 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Jul 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
Web camera found in trial room of garments Showroom

रानी झांडी रोड और माल रोड के बीच वाली गली में बनी गारमेंट की दुकान के ट्राईरूम में कैमरा मिलने पर हंगामा मच गया। ग्राहकों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की, कैमरा और अन्य उपकरण जब्त कर लिए और दुकान के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी चरणजीत का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्राई रूम में कपड़ा चेंज कर रही महिला को हुआ शक

Web camera found in trial room of garments Showroom

नवनीत नगर निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ माल रोड के पास गली में बनी गारमेंट दुकान पर गए। उनकी पत्नी ने टॉप खरीदना था।

उसने पहले दो टॉप पसंद करके ट्राई किए और जब तीसरे टॉप की फीटिंग देखने के लिए ट्राईरूम में गईं तो उसे वहां कैमरे जैसी चीज देख कर शक हुआ और उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी।

पति ने जब ट्राईरूम में बनी वस्तु को हिला कर देखा तो उनको पता चला कि इसमें कैमरा लगा था। इसे बड़ी ही सफाई के साथ फिट किया गया था। इस कैमरे के पीछे एक चिप लगा था, उसमें सारी फोटो रिकार्ड हो रही थी।

बाद में उस चिप (डिवाइस) को कंप्यूटर या अन्य उपकरण में लगा कर फोटो देखी जा सकती थीं।

चिप में कपड़ा चेंज करने वाले की फोटो

Web camera found in trial room of garments Showroom

इसके बाद पति ने सेल्स स्टाफ और मालिक को बुलाया। इससे पहले भी दो लड़कियों ने कुछ गारमेंट खरीदे थे और वे गारमेंट रखवा कर रुपये लेने के लिए गई थी।

हंगामा सुन कर वे भी आ गईं। दुकान के मालिक ने ग्राहक को धमकाना शुरू कर दिया। इस पर युवक ने भी अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और कैमरे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कैमरे को कब्जे में लेकर उसे चलाया तो उसमें कुछ फोटो भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed