बब्बर खालसा के धमकी भरे पोस्टर, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन बब्बर खालसा के नाम से चंडीगढ़ में धमकी भरे पोस्टर मिलने से हड़कंप की स्थिति है। पोस्टर सेक्टर 17 में स्थित पंजाब के एजी अफिस के बाहर लगे मिले हैं।
पोस्टर में जत्थेदार पलविंदर सिंह हीरा के नाम की तरफ से पंजाबवासियों के लिए हुकुमनामा जारी किया गया है। हुकुमनामे में 'पंजाब में सिख राज शुरू होने की बात कहते हुए' दो कानून मानने की बात कही गई है।
पहले कानून में दहेजलोभियों को मारने की बात कही है तथा दूसरे कानून में रेप के दोषियों को जिंदा जलाने की बात कही गई है। पोस्टर लगने की बात फैलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पोस्टरों को हटाने का काम शुरू कर दिया था।
ये है बब्बर खालसा का धमकी पत्र
'वाहेगुरु जी का खालसा और वाहेगुरु जी की फतेह'
21 सितंबर 2014 को सिख राज शुरू हो गया है। सिख राज के दो कानून लागू करने के लिए हुकुमनामा जारी हुआ है। इनमें पहला कानून है कि दहेज मांगने वालों को सजा-ए-मौत, बारात 101 से ज्यादा नहीं, सिख राज्य में औरत पर कोई अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिसमें हिम्मत हो, वह इन कानूनों के खिलाफ जाकर दिखाए। ज्यादा बारात और दहेज मांगने के दोषियों को परिवार सहित मार दिया जाएगा। दो-चार ऐसे केस सामने आते ही सब सुधर जाएंगे।
रेप करने वालों को जिंदा जला देंगे
कानून नंबर दोः रेप करने वालों को जिंदा जला दिया जाएगा। उन्हें कोई माफी नहीं मिलेगी। इस कानून के खिलाफ जाकर जो आदमी इसे नजरअंदाज करेगा, उसके सारे परिवार को मार दिया जाएगा। ये कानून पंजाब में लागू हो गया है।
पंजाब गुरुओं की धरती है। हम इसे गंदा करने देंगे। इस हुकुमनामे को मजाक समझने की गलती मत करना, हम पंजाब में आ चुके हैं। पलविंदर सिंह हीरा #1313 गुरु की नगरी, सेवा शुरू सत श्री अकाल
हुकुमनामा
जत्थेदार पलविंदर सिंह हीरा