{"_id":"5c3eb4976f0dbd02352d892a8231aef2","slug":"warning-letter-to-businessman-by-babbar-khalsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बब्बर खालसा की धमकी, 31 लाख दो नहीं मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बब्बर खालसा की धमकी, 31 लाख दो नहीं मार देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक व्यापारी को आतंकी संगठन बब्बर खालसा के नाम से धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें 31 लाख रुपये की मांग की गई है। पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि 31 लाख दो, नहीं तो परिवार सहित मार दिया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने व्यापारी के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारी के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर में बब्बर खालसा के नाम से व्यापारियों को धमकी भरे पत्र मिलने का यह मामला कोई नया नहीं है।
विज्ञापन
इससे पहले सेक्टर-17 स्थित जूते के दो व्यापारियों को भी ऐसा ही पत्र मिला था। इस मामले से पहले ऐसी ही पत्र जायरा डायमंड के मालिक मनोज जैन को भी मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में फिरौती मांगने वाले हरबिर सिंह डिल्लो और जगदेव को गिरफ्तार किया था। सेक्टर-17 थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच ऑपरेशन सेल को सौंप दी गई है। इस मामला की जांच इंपेक्टर जसविंदर सिंह कर रहे हैं।