{"_id":"af99bbbcc92d6dc7ba077b921bc7e9e0","slug":"war-on-whatsapp-between-friends-for-boyfriend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सहेलियां बनीं दुश्मन, होने लगी वाट्सएप पर जंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सहेलियां बनीं दुश्मन, होने लगी वाट्सएप पर जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 26 Mar 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दो सहेलियों की व्हाट्सप्प पर शुरू हुई जंग बुधवार को मटौर थाने पहुंच गई। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। पुलिस को दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो लड़कियां एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थीं। दोनों में काफी दोस्ती थी। अक्सर वह घूमने के लिए भी इकट्ठे ही जाती थीं। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और बाद में उनकी व्हाट्सप्प पर जंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच एक सहेली को पता चला कि उसकी सहेली की किसी युवक से दोस्ती हो गई है। जबकि पहले वाले फ्रेंड से दोस्ती टूट गई है। फिर उक्त सहेली ने उसके नए दोस्त का फोन नंबर पता कर साथ ही उनकी फ्रेंडशिप खत्म करने के लिए पुराने दोस्त की फोटो व अन्य बातें व्हाट्सप्प पर भेज दीं।
विज्ञापन
जैसे ही लड़की को इस बारे में पता चला तो दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एक सहेली ने पुलिस को शिकायत दे दी। फिर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। जहां पर दोनों से पूछताछ की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बताया कि रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट की नई गाइड लाइन को भी देखा जा रहा है। अभी तक किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।