{"_id":"b58e56a4f9079c37853c007a5ea559f2","slug":"war-of-knife-to-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी हटवाने पहुंचा तो कांस्टेबल को मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेहड़ी हटवाने पहुंचा तो कांस्टेबल को मारा चाकू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Feb 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-34 में अवैध रूप से लगी चाय की रेहड़ी हटाने पर चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल को फड़ी वाले ने चाकू मार दिया।
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल का इलाज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वीरवार सुबह सेक्टर-34 में बुडै़ल निवासी बहादुर ने एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर चाय और पराठे की रेहड़ी लगा ली।
इस पर कांस्टेबल दिलबाग ने उसे रेहड़ी हटाने के लिए कहा तो वह नहीं माना। कांस्टेबल ने सख्ती दिखाई तो बहादुर ने चाकू निकाल उस पर वार कर दिया।
चाकू कांस्टेबल के हाथ पर लगा। उसने फौरन थाने में इसकी सूचना दी। अन्य पुलिसकर्मी ने उसे जीएमसीएच में दाखिल करवाया।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।