फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Waiter murdered in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: वेटर की निर्मम हत्या, चेहरे पर तेजाब फेंका, करतारपुर में महिला का कत्ल

Thu, 28 Sep 2023 07:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 07:25 PM IST
सार

मृतक के भाई गोपाल राम ने बताया कि वीरू शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। गुरुवार को सुबह वीरू के मौत की जानकारी मिली। परिवार ने बताया कि वीरू की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। वीरू के मुंह पर तेजाब डाला गया ताकि उसकी पहचान न हो सके। शरीर में कीड़े पड़ चुके थे।

विज्ञापन
Waiter murdered in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर के शहीद बाबा दीप सिंह नगर स्थित एक धार्मिक स्थल के पास वेटर की हत्या कर तेजाब से उसका चेहरा जला दिया गया। इलाके में गुरुवार को बदबू फैली तो सफाई कर्मचारी ने लाश को देखा। मृतक की पहचान वीरू निवासी सुंदर नगर के रूप में हुई। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि वीरू की हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। लाश बुरी तरह से गल चुकी थी। शरीर पूरी तरह से काला पड़ चुका था। परिवार के मुताबिक वीरू बतौर वेटर काम करता था और अपने घर का खर्च उसी से चलाता था। तीन दिन पहले मृतक वीरू काम पर जाने के लिए घर से निकला था। 
विज्ञापन


मृतक के भाई गोपाल राम ने बताया कि वीरू शादीशुदा था और उसके दो बच्चे थे। गुरुवार को सुबह वीरू के मौत की जानकारी मिली। परिवार ने बताया कि वीरू की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। वीरू के मुंह पर तेजाब डाला गया ताकि उसकी पहचान न हो सके। शरीर में कीड़े पड़ चुके थे। थाना डिवीजन नंबर आठ के एएसआई मंजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला की हत्या, बेटी गंभीर

उधर, करतारपुर में दिनदिहाड़े एक घर में घुसकर हमलावरों ने महिला (65 ) की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं 35 साल की बेटी को बुरी तरह से घायल कर दिया। हत्यारे घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। घटना के बारे में तब पता चला, जब मृतक महिला का पति बार-बार फोन कर रहा था लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। वह दुकान से घर पहुंचा तो पाया कि बाहर ताला लटक रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



वहीं डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि गुरमीत लाल पहले अमेरिका में रहता था लेकिन बाद में करतारपुर में बस गया। यहां उसने एक जनरल स्टोर खोला। उसकी बेटी मीना की शादी भी अमेरिका में हुई थी। बाद में पति-पत्नी में विवाद हो गया और मामला अदालत में चल रहा है। उसका एनआरआई पति अमेरिका से आया हुआ था, जो मूलरूप से माहिलपुर का रहने वाला है। डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि हत्यारे ने रसोई घर के चाकू का ही इस्तेमाल कर मां बेटी पर कई वार किए। इस हमले में सुरिंदर कौर की मौत हो गई जबकि बेटी मीना की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed