फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vishwas Gupta family received death threats

हरियाणा: हनीप्रीत के पूर्व पति और ससुर को मिली जान से मारने की धमकी, कुर्बानी गैंग पर जताया शक

Fri, 11 Jun 2021 03:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Jun 2021 03:22 AM IST
सार

हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता और ससुर ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत करनाल के एसपी से की है। दोनों ने 'कुर्बानी गैंग' पर धमकी देने का अंदेशा जताया। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2017 में धमकी भरा पत्र मिला था। उस समय भी दोनों ने मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Vishwas Gupta family received death threats
विश्वास गुप्ता, हनीप्रीत। - फोटो : फाइल

विस्तार

हनीप्रीत के पूर्व पति और ससुर को जान से मारने की धमकी मिली है। दोनों पिता-पुत्र ने इसकी शिकायत करनाल के एसपी गंगाराम पुनिया को दी है। शिकायत में उन्होंने डेरा के कुर्बानी गैंग की तरफ से कॉल आने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में एमपी गुप्ता और विश्वास गुप्ता ने बताया कि बुधवार एमपी गुप्ता के मोबाइल पर रात 10:54 बजे पर कॉल आया। 

विज्ञापन


आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश का कमल बताते हुए कहा कि तुझे और तेरे बेटे विश्वास को जान से मार देंगे होशियार रहना। इसके बाद फोन कट गया। 11:21 बजे चार बार फिर मिस कॉल भी आई। धमकी से हमें डर लगा रहा है। उन्होंने बताया कि हमने दो बार बाबा और हनीप्रीत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
विज्ञापन


इसके बाद 2017 में डेरा के कुर्बानी गैंग की तरफ से पत्र भी मिला था कि आप बाबा के खिलाफ बोलते हो, इसलिए आपको मार देंगे। उस समय भी हमने मामला दर्ज कराया था। अब फिर से अचानक कॉल आई है। इन दिनों बाबा और हनीप्रीत बाहर हैं। अंदेशा जताते हुए कहा कि कॉल कुर्बानी गैंग की तरफ से आया है। इस गैंग के 200 आदमी हैं। दोनों पिता-पुत्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed