फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Violence with PRTC staff

बस चालक को बीच सड़क नग्न कर पीटा

Wed, 01 Oct 2014 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Wed, 01 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
Violence with PRTC staff

पंजाब के गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) में मलोट से बठिंडा जा रही पीआरटीसी की एक बस सोमवार की देर रात नेशनल हाईवे नंबर 15 स्थित भारू बाइपास पर बने बस स्टेंड पर आकर रुकी तो अचानक दो दर्जन हथियारों से लैस लोगों ने चालक डीसी को पकड़कर नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


हथियारबंद लोगों ने चालक को नग्न कर सरेआम मारपीट की। चालक को हमलावरों से बचाने के लिए बस में सवार एक पुलिस कर्मचारी समेत कुछ अन्य यात्रियों ने छुड़ाने की कोशिश की, मगर हमलावरों ने उनके साथ भी धक्केशाही की।
विज्ञापन


चालक को लगभग दस मिनट बुरी तरह से पीटने के बाद घायल कर 40 हजार रुपये और टिकटों वाला बैग छीनकर हमलावर फरार हो गए। बताते हैं कि रविवार की शाम गांव थेहड़ी के निकट बस द्वारा कार को ओवरटेक करने पर दोनों पक्षों में बहस हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने दोबारा सोमवार की रात बस चालक के साथ मारपीट कर इस वारदात को अंजाम दिया। बस कंडक्टर हरजिंदर सिंह अनुसार नकदी की राशि दिन भर का कैश था।


मामले की तफ्तीश कर रहे सहायक थानेदार गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक और कंडक्टर के बयान लेकर दो दर्जन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed