फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   violence on Car parking, NRI's head hit the brick, chandigarh news

कार पार्किंग को लेकर हिंसक झड़प, एनआरआई के सिर पर मारी ईंट

Sun, 15 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
violence on Car parking, NRI's head hit the brick, chandigarh news
कार पार्किंग को लेकर हिंसक झड़प - फोटो : Demo Pic
लोहड़ी की रात सेक्टर-23 में कार पार्क करने को लेकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने एनआरआई पति-पत्नी और उनकी महिला रिश्तेदार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने एनआरआई के सिर पर ईंट दे मारी, जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एनआरआई का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। वहीं पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि तीनों को थाने से ही जमानत दे दी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कनाडा निवासी राजेश राणा और उनकी पत्नी सुमन पिछले दिनों चंडीगढ़ आए। लोहड़ी की रात वह सेक्टर-23 निवासी रिश्तेदार हरमेश देवी के घर आए हुए थे। हरमेश सेक्टर-8 के सरकारी स्कूल में लेक्चरर हैं। रात को उनके पड़ोस में रहने वाले कमलजीत सिंह, उनका बेटा गुरकमल प्रीत और जानकार हरविंदर उनके पास आए और उनकी पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर एनआरआई और हरमेश देवी से उलझ गए। मामूली सी बात थोड़ी देर में  मारपीट में बदल गई। आरोप है कि राजेश राणा ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके सिर पर ईंट दे मारी। इससे राजेश लहूलुहान हो गए। आरोप के अनुसार उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी सुमन और हरमेश देवी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो एनआरआई को जीएमएसएच-16 ले गई। वहां उसके सिर पर 5-6  टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने एनआरआई दंपति की शिकायत पर सेक्टर-23 निवासी कमलजीत सिंह, बेटे गुरकमल प्रीत और उनके जानकार हरविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उन्हें थाने से ही जमानत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed