फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance caught HPSC Deputy Secretary with Rs 1.8 crore

हरियाणा: एचपीएससी के उप सचिव समेत तीन गिरफ्तार, एक करोड़ आठ लाख बरामद, परीक्षा में अंक बढ़ाने के नाम पर ली राशि

Thu, 18 Nov 2021 11:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Nov 2021 11:24 PM IST
सार

विजिलेंस ने हरियाणा लोक सेवा आयोग में दबिश दी और उप सचिव अनिल नागर को दबोचा है। अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मोबाइल कॉल्स डिटेल्स व पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Vigilance caught HPSC Deputy Secretary with Rs 1.8 crore
एचसीएस अधिकारी अनिल नागर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के उप सचिव एचसीएस अधिकारी अनिल नागर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक करोड़ आठ लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोप है कि यह रकम डेंटल सर्जन भर्ती की लिखित परीक्षा में नंबर बढ़ाने के लिए ली गई थी। 

विज्ञापन


छापे में नागर के सहयोगी झज्जर निवासी अश्वनी के घर से एक करोड़ 7 लाख, 97 हजार रुपये की राशि बरामद की है। देर रात तक नागर के एक अन्य सहयोगी के घर पर सर्च अभियान चलता रहा। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि यहां से भी और अधिक राशि बरामद हो सकती है। 
विज्ञापन


एचपीएससी की ओर से डेंटल सर्जन के 81 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 26 सितंबर को लिखित परीक्षा हो चुकी है। इसी परीक्षा में नंबर बढ़ाने को लेकर पैसे लेने का खेल चल रहा था। विजिलेंस के पास इसकी शिकायत पहुंची थी। इसी आधार पर बुधवार को विजिलेंस ने आयोग से जुड़ी सॉफ्टवेयर एजेंसी के कर्मचारी नवीन को 20 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी निवासी नवीन ने यह रकम डेंटल सर्जन की लिखित परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर रिश्वत के तौर पर ली थी। नवीन की सॉफ्टवेयर एजेंसी का कार्यालय पंचकूला के सेक्टर 11 में है। गुरुवार को नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में नवीन ने आयोग के बारे में कई खुलासे किए हैं। इसी आधार पर विजिलेंस अश्वनी के घर पहुंची और वहां से राशि बरामद की। अश्वनी ने पूछताछ में बताया कि यह राशि एचसीएस अधिकारी अनिल नागर की है।

वहीं से विजिलेंस ने अश्वनी से नागर को फोन कराया। जिसमें अश्वनी ने पूछा कि ये पैसा कहां पर लाना है। नागर ने अश्वनी को पैसे लेकर अपने कार्यालय बुला लिया। अश्वनी ने जैसे ही पैसों से भरा सूटकेस अनिल नागर को सौंपा तो विजिलेंस ने उसको काबू कर लिया। नागर 2016 बैच के एचसीएस है। हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव का पद भी इनके पास है। 

डेंटल सर्जन की परीक्षा में नंबर बढ़ाने को लिए थे पैसे: एसपी गर्ग
एसपी विजिलेंस हिमांशु गर्ग ने बताया कि डेंटल सर्जन भर्ती की लिखित परीक्षा में नंबर बढ़ाने को लेकर आरोपियों ने अभ्यर्थियों से पैसे लिए हैं। शिकायत के आधार पर छानबीन कर नवीन, अश्वनी और एचसीएस अधिकारी अनिल नागर को गिरफ्तार किया गया है। नवीन को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं, जिसके आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।  

आयोग में हड़कंप, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज
एचपीएससी की भर्तियों में भी अब बड़ी धांधली का खुलासा हो सकता है। आयोग के बड़े अधिकारी का इतनी मोटी रकम के साथ काबू होने पर भर्तियां भी संदेह के घेरे में आ गई हैं। आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जाएगी, ताकि उनके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जा सके। उधर, आयोग के कर्मचारियों और अधिकारियों में खलबली मची हुई है। कई लोग जांच के घेरे में आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed