{"_id":"63614a7b848f0e6e7c2d5899","slug":"video-of-woman-beating-in-pathankot-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, जमीन विवाद में किया हमला, नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot: महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, जमीन विवाद में किया हमला, नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Tue, 01 Nov 2022 10:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 10:10 PM IST
सार
महिला ने बताया कि उक्त आरोपियों की ओर से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई है। वहीं, डीएसपी एसएस मान ने कहा कि नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला को पीटते आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यहां के गांव डिबकू धलौरिया में जमीन विवाद में महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद थाना सदर पुलिस ने नौ लोगों पर मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कमल कुमार, अनूप सिंह, अरुण कुमार, सुकांत, मियां गुज्जर, गुलाब सिंह, दर्शन सिंह, अली मोहम्मद और बलबीर कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
वीडियो में पिटती दिख रही महिला पूजा रानी ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह जालंधर की रहने वाली है। गांव डिबकू में उसके मायके और पारिवारिक जमीन है। सोमवार को वह अपने गांव आई थी और किसी काम से गुरदासपुर गई थी। इसी दौरान उन्हें फोन पर पता चला कि उनके खेत से धान की फसल को कुछ लोग काट रहे हैं। जब वह अपनी बहन अंजू बाला के साथ मौके पर पहुंची तो उक्त आरोपियों ने पहले उनसे गाली गलौज किया और फिर उन पर दातर और लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों बहनें बुरी तरह घायल हो गईं।
विज्ञापन
वह किसी तरह अपने घर पहुंची तो भाई बनवारी लाल और गौरव कुंडल ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरोटा में भर्ती करवाया। महिला ने बताया कि उक्त आरोपियों की ओर से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई है। वहीं, डीएसपी एसएस मान ने कहा कि नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन