{"_id":"31169dd28630631286d7eb75de739358","slug":"unknown-strangulation-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की शव मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की शव मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका
अमर उजाला मोहाली
Updated Mon, 06 Jan 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ पुलिस ने गांव बडाली के खेतों से किसी अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव बरामद किया है।
पुलिस ने मृतक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। शव लगभग चार दिन पुराना लगता है। पुलिस ने हत्या एवं सुबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव बडाली निवासी शमशेर सिंह ने रविवार की सुबह 8 बजे सूचना दी कि उसके खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।
पुलिस को मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर हत्या की गई प्रतीत होती है।
मृतक की पहचान तो नहीं हो सकी, लेकिन उसके ब्रांडेड पहनावे से लगता है कि वह किसी अच्छे घर से संबंध रखता है। मृतक ने लेवाइस कंपनी की जैकेट, जींस, रीबॉक के शूज एवं ब्रांडेड टीशर्ट एवं बनियान पहन रखी है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि अज्ञात व्यक्ति की कहीं हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।