{"_id":"1f6dcc4b63fca6d209ec42c9003eee5d","slug":"unknown-boys-looted-car-driver-injured-critically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी बनकर कार हायर की और लूट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिलाड़ी बनकर कार हायर की और लूट ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 08 Mar 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां सिरसा में कुछ युवकों ने खिलाड़ी बनकर कार हायर की और लूट ले गए। मामला गांव कालांवली का है।
विज्ञापन
युवकों ने कार हायर की, रास्ते में ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसे सड़क पर फेंक कर कार लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।
ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने आज सुबह मेरी गाड़ी हायर की। सुनसान रास्ते में उन्होंने अचानक मारपीट करनी शुरू कर दी। उनके पास पिस्तौल भी थी।
विज्ञापन
उन्होंने पिस्तौल के बट से ड्राइवर पर हमला किया। इस हमले में ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। फिर वे युवक ड्राइवर को रोड पर फेंक कर कार लेकर भाग गए।
राहगीरों ने ड्राइवर को घायल देखकर पुलिस को सूचना दी। बता दें कि पिछले तीन दिन में लूट की यह तीसरी वारदात है। एसपी अश्विनी ने मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन