फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unique Way of Gold Smuggling Via Buttons at International Airport Chandigarh

सोने की तस्करी का अनूठा तरीका देखकर सन्न रह जाएंगे, देखिए ऐसे खेला गया खेल?

Tue, 20 Mar 2018 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Mar 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
Unique Way of Gold Smuggling Via Buttons at International Airport Chandigarh
सोना तस्करी
सोने की तस्करी का ऐसा अनूठा तरीका देखने को मिला, देखकर लोग तो क्या पुलिसवाले भी चकरा गए। देखिए आखिर ये खेल कैसे खेला गया था। दरअसल, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर सोमवार को एक दंपति को 877 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया। कस्टम विभाग और सीआईएसएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया। हालांकि पूछताछ के बाद दंपति को छोड़ दिया गया। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 26 लाख रुपये बताई जा रही है। एयर इंडिया की बैंकाक से आने वाली फ्लाइट सुबह 9.20 बजे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। कस्टम विभाग और सीआईएसएफ विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान लुधियाना निवासी एनआरआई दंपति से पूछा गया कि उनके पास कोई सोने का सामान तो नहीं है। इस पर उन्होंने इंकार कर दिया लेकिन चेकिंग में महिला के से नौ कुर्तियां मिलीं, जिनमें सोने के 175 बटन लगे थे, जिनका वजन 455 ग्राम निकला। इसकी कीमत 13 लाख 84 हजार रुपये है। वहीं, महिला के पति वनीश से 422 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत 12.77 लाख रुपये है। वह अपने बेल्ट में बक्कल और चेन सोने की बनवाकर लाया था। बता दें कि जनवरी से अब तक पांच लोगों को सोने के साथ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जनवरी से अब तक पकड़े गए लोग
- 13 जनवरी 2018 को  30 लाख रुपये के एक किलो ग्राम सोने के आभूषण के साथ व्यक्ति हुआ था गिरफ्तार
- 29 जनवरी 2018  को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में  दो यात्री 2.26 करोड़  रुपये का 8.16 किलोग्राम सोना पकड़ा गया था। यहां सोने के 70 बिस्कुट बैग में लाए गए थे। - 3 मार्च 2018 को एक आदमी बैंकाक से भारत 229 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था।  यह सोना 6.8 लाख रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 6 मार्च  2018 को दो महिलाएं शरीर में 25 लाख का सोना छिपाकर लाई थीं। एक महिला के 14.5 लाख रुपये के 450 ग्राम सोने की छड़ और दूसरी महिला  11 लाख रुपये के 350 ग्राम सोने केसाथ गिरफ्तार हुई थी।
- 8 मार्च  2018 को  दुबई से एक युवक शरीर में 180 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार हुआ था। इसकी कीमत  5.6 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed