फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Uniformed robbers looted 3.5 lakh from businessman

वर्दीधारी लुटेरों ने व्यापारी से लूटा 3.5 लाख

Sun, 31 Aug 2014 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथ्ाला(पंजाब) Updated Sun, 31 Aug 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
Uniformed robbers looted 3.5 lakh from businessman

पंजाब के कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरियां के अंतगर्त दरिया ब्यास पुल के पास कार सवार वर्दीधारी लुटेरों ने अमृतसर से आ रहे तेल टैंकर की तलाशी के बहाने साढे़ तीन लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन

 
अमृतसर निवासी सुखपाल जैन शनिवार देर शाम अपने मुनीम के साथ तेल टैंकर में सवार होकर अमृतसर से कपूरथला आ रहे थे। जब वह श्री गोइंदवाल साहिब रोड पर दरिया ब्यास पुल से आगे गुजरे तो पीछे से आ रही सफेद रंग की कार में सवार पुलिस वर्दीधारियों ने टैंकर रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन


चालक ने टैंकर रोक दिया और इसी दौरान बदमाशों ने तलाशी के दौरान टैंकर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद लुटेरे वापस श्री गोइंदवाल साहिब तरनतारन रोड की तरफ गाड़ी मोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखपाल ने बताया कि उन्होंने लूट की जानकारी आनन फानन में नजदीकी पुलिस थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed