{"_id":"57c992344f1c1b5a212cbf92","slug":"uncontrolled-innova-car-suppressed-devotees-outside-temple-in-hoshiarpur-5-died-on-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनोवा ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 100 मीटर घसीटते ले गई, 5 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 100 मीटर घसीटते ले गई, 5 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के बाहर लंगर खा रहे श्रद्धालुओं को इनोवा ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू हुई इनोवा ने श्रद्धालुओं को रौंद दिया। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होशियारपुर में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर लतीफपुर-खानपुर के श्री दुर्गा देवी मंदिर के सामने हुआ।
गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह 100 मीटर तक घायलों को घसीटते हुए ले गए। जानकारी के मुताबिक दुर्गा मंदिर प्रबंधक सोसाइटी और लंगर सेवा दल की तरफ से मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दोपहर करीब साढ़े तीन बजे श्री दुर्गा देवी मंदिर के सामने लंगर लगाया गया था।
पूर्व सरपंच जतिन्दर सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी खानपुर, बलवंत सिंह पुत्र जोरावर सिंह गांव लोहगढ़, सरपंच करनैल सिंह पुत्र बहादुर सिंह, गंधर्व सिंह पुत्र शिव सिंह, राम शरन दास पुत्र वतन चंद सभी वासी लतीफपुर और दर्शन सिंह पुत्र चंदू राम निवासी गांव अलीपुर लंगर के बाहर कुर्सियों पर बैठे थे।
विज्ञापन
इस दौरान पठानकोट की तरफ जा रही तेज रफ्तार इनोवा (पीबी 10 डीएच-0096) का ड्राइवर गलत साइड से ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी पर से काबू खो बैठा।

कुछ श्रद्धालुओं ने भाग कर अपनी जान बचाई
मंदिर के बाहर लंगर खा रहे श्रद्धालुओं को इनोवा ने कुचला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सड़क किनारे लंगर खा रहे श्रद्धालु कुछ समझ पाते तब तक तेज रफ्तार इनोवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कुछ श्रद्धालुओं ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन छह श्रद्धालुओं को इनोवा ने अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू इनोवा श्रद्धालुओं को 100 मीटर दूर तक घसीटती गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इस की चपेट में आने वाले लोग काफी दूर जाकर गिरे।
इस हादसे में करनैल सिंह (70), गंधर्व सिंह (75) राम शरण (60) तीनों निवासी लतीफपुर, दर्शन सिंह (60) निवासी अलीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जतिंदर सिंह (55) निवासी खानपुर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बलवंत सिंह (70) निवासी लोहगढ़ गंभीर जख्मी है। सरकारी अस्पताल मुकेरियां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया।
मुकेरियां के थाना प्रभारी जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि इनोवा कार को कब्जे लेकर प्रत्यक्षदर्शी करनैल सिंह के बयानों पर चालक आशीष कुमार निवासी लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।