{"_id":"00521ac79f86d709be6f82b1ee5e648b","slug":"unconscious-capture-loot-go-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश कर लाखों रुपये लूटने वाले को कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोश कर लाखों रुपये लूटने वाले को कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 29 May 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली जिला अदालत ने समोसे खिलाकर लाखों लूटने के आरोप में एक व्यक्ति को तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। मामला तीन साल पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मामले की शिकायतकर्ता पुष्पा कुमारी ने इस संबंधी जीरकपुर थाने में 2011 में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बताया था कि वह किशन कुमार निवासी चंडीगढ़ को बहुत समय से जानती थी।
वह चंडीगढ़ के किसी स्कूल से टीचर रिटायर था। अक्सर वह उनके घर मेरे बेटे को देखने आते जाते रहते थे। क्योंकि उनका बेटा दिमागी तौर पर कमजोर है। इस दौरान उन्होंने हमें बताया कि अगर उन्हें चंडीगढ़ में रहना है तो वह उनको फ्लैट दिलवाने में उनकी सहायता कर सकता हैं। फ्लैट के लिए उन्हें 22 लाख रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
23 जनवरी 2010 को किशन सिंह फिर उनके घर आया। साथ ही घर दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये एडवांस लेकर चला गया। 23 मार्च 2010 को उनके घर आया। साथ ही कहा कि वह नौ लाख का इंतजाम कर लें। कभी भी उन्हें फ्लैट मिल सकता है।
विज्ञापन
उसके साथ सेक्टर-17 जाकर उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से नौ लाख निकाल लिए। इसके बाद वह अपने घर चला गया। कुछ दिनों बाद वह उनके घर समोसे लेकर आया। इसी बीच जब उन्होंने समोसे खाए तो वह बेहोश हो गई। होश आने पर पता चला कि आरोपी किशन अलमारी में रखे 9 लाख रुपये लेकर भाग गया हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।