फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Retired Colonel defrauded of 4.61 lakh in cyber scam

Palwal News: अदाणी गैस का बिल भरने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्नल से 4.61 लाख की साइबर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Retired Colonel defrauded of 4.61 lakh in cyber scam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। अदाणी गैस का बिल भरने के नाम पर साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त कर्नल दयाराम के बैंक खाते से 4.61 लाख रुपये निकाल लिए। ठगों ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर 10 रुपये का भुगतान करने के लिए लिंक भेजा था। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप के अनुसार, न्यू कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय कर्नल दयाराम को दो अक्तूबर को मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये संदेश मिला। इसमें अदाणी गैस का बिल भरने की बात कही गई थी। दयाराम ने दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की तो सामने वाले ने अपना नाम अजय मिश्रा बताते हुए खुद को अदाणी समूह का कर्मचारी बताया। उसने गैस कनेक्शन जारी रखने के लिए भेजे गए लिंक पर 10 रुपये का भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

दयाराम ने अपने केनरा बैंक खाते से 10 रुपये भेजने का प्रयास किया, लेकिन लेनदेन सफल नहीं हुआ। इसके बाद ठग ने दूसरे नंबर से फोन किया। इस दौरान भी 10 रुपये के भुगतान के कई प्रयास किए गए, लेकिन लेनदेन सफल नहीं हुआ। तीन अक्तूबर को मोबाइल देखने पर दयाराम को खाते से चार अलग-अलग लेनदेन में कुल 4,61,125 रुपये 83 पैसे निकलने का पता चला। उन्होंने तुरंत 1930 पर शिकायत की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article