{"_id":"62fc7e3bc0b09412af2468d5","slug":"two-youths-snatched-chain-from-woman-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अपराधी बेखौफ: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से चेन छीनी, वारदात कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद में अपराधी बेखौफ: घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला से चेन छीनी, वारदात कैमरे में कैद
Wed, 17 Aug 2022 11:09 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:09 AM IST
सार
झपटमारों ने पास आकर महिला से किसी मिस्त्री के बारे में पूछा और फिर मौका देखते ही चेन झपट कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
विज्ञापन
कैमरे में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में बदमाश, लुटेरे और झपटमार बेखौफ हैं। यही वजह है कि शहर में अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की है कि अब तो कहीं भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब छह बजे बाइक सवार झपटमारों ने अग्रवाल कॉलोनी में एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुंदर लाल ठेकेदार की पत्नी सुमित्रा बुधवार की सुबह छह बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर दो झपटमार पहुंचे। एक ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क लगाया था। झपटमारों ने पास आकर महिला से किसी मिस्त्री के बारे में पूछा और फिर मौका देखते ही चेन झपट कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।
विज्ञापन