फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths of Firozpur and Ludhiana died due to drowning in Canada

दर्दनाक: कनाडा में डूबने से फिरोजपुर और लुधियाना के दो युवकों की मौत, जालंधर के युवक ने अमेरिका में की खुदकुशी

Tue, 29 Jun 2021 03:05 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Jun 2021 03:05 AM IST
सार

कनाडा में समंदर में डूबने से फिरोजपुर और लुधियाना के दो युवकों की जान चली गई। वहीं अमेरिका में जालंधर के युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। आत्महत्या की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two youths of Firozpur and Ludhiana died due to drowning in Canada
मृतक साहिल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजपुर के गांव अमीर खास के रहने वाले अकाली दल के सीनियर नेता व जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन बलदेव राज कंबोज के बेटे साहिल की कनाडा में समंदर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही साहिल को कनाडा की पीआर मिली थी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि तीन युवक समंदर में नहाने गए थे, एक तैरकर बाहर आ गया, जबकि दो डूब गए। डूबने वालों में फिरोजपुर का साहिल और दूसरा नौजवान लुधियाना का रहने वाला है, जिसकी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


बलदेव राज ने बताया कि उनका बेटा साहिल कनाडा पढ़ने गया था और कुछ दिन पहले ही उसे कनाडा की पीआर मिली थी। कनाडा में रहते हुए बेटे को पांच साल हो चुके थे। उन्होंने बताया कि हादसे के दिन वह अपने दोस्त की पार्टी में टोरंटो गया था। वहां समंदर में नहाने के लिए तीन दोस्त उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दोस्त तैरकर बाहर आ गया, जबकि दो डूब गए। साहिल को वहां से निकालकर टोरंटो के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। लुधियाना के रहने वाले नौजवान की भी समंदर में डूबकर मौत हो गई। 

अमेरिका में पत्नी से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली 
अमेरिका में जालंधर के एक युवक ने रविवार की रात पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर गोली मार खुदकुशी कर ली। पति पत्नी दोनों के बीच तलाक तक बात पहुंच गई थी और पति काफी मानसिक तनाव में चल रहा था। इस घटना से आदमपुर के गांव माणको में शोक की लहर है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

जालंधर के आदमपुर के गांव माणको के रहने वाले पुरुषोत्तम ढिल्लों ने बताया कि उनका इकलौता बेटा दमनवीर 2006 में ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए गया था। जहां से वह घूमने के लिए अमेरिका चला गया। वहीं 16 फरवरी 2013 को उसकी रत्नप्रीत कौर से शादी हो गई। जिसके बाद उनके बेटी हुई, जो अब पांच साल की है। 


दमनवीर व रत्नप्रीत अपनी शादी के बाद 2016 में भारत एक शादी में शामिल होने आए थे। यहां दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया और दोनों में तनाव बढ़ने लगा। मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने राजीनामा करवा दिया। अमेरिका वापस जाकर भी दोनों में कलह जारी रहा। कुछ दिन पहले रत्नप्रीत लॉस एंजिलिस स्थित अपने मायके चली गई। दमनवीर व रत्नप्रीत ने एक-दूसरे को तलाक के पेपर भेज दिए थे। दमनवीर सिंह अवसाद में रहने लगा और परेशान होकर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed