फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Youths Found Hanged From The Tree In Barnala

एक ही पेड़ से लटके मिले दो युवक, पूरे गांव में फैली सनसनी, जानें क्या बताई जा रही वजह

Thu, 25 Jul 2019 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Two Youths Found Hanged From The Tree In Barnala
पेड़ से लटके मिले दो युुवक - फोटो : अमर उजाला

बरनाला के गांव बीहला के दो युवकों के शव गांव की अनाज मंडी में खडे़ पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। जानकारी के अनुसार दोनों नौजवान नशे के आदी थे।

विज्ञापन


नशा न मिलने के कारण परेशान होकर उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। थाना रूड़ेके कलां के प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि बीहला के गुरकीरत सिंह पुत्र बलदेव सिंह और जसविंदर सिंह पुत्र भोला सिंह दोस्त थे और नशा करने के आदी थे। 
विज्ञापन


प्राथमिक जानकारी के अनुसार नशा न मिलने के कारण गुरकीरत और जसविंदर काफी परेशान चल रहे थे। बुधवार शाम को दोनों गांव की अनाज मंडी में गए और वहां जाकर एक पेड़ से फंदा लगा लिया। गुरुवार सुबह लोगों ने दोनों के शव लटकते देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुरकीरत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। जसविंदर सिंह कुंवारा था। उसकी दो बहने हैं और उसका छोटा भाई बोल और सुन नहीं सकता। 


गांव बीहला के सरपंच मिंटू सिंह ने बताया कि दोनों नौजवान नशे के आदी थे, जिन्होंने पहले अनाज मंडी में जाकर नशा किया। नशा करने के बाद नौजवानों ने फंदा लिया होगा। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल पर सिगरेट और शराब की बोतल भी मिली है।

सरपंच मिंटू ने कहा कि उनके गांवों में मेडिकल नशा आम बिकता है। जबकि पुलिस नशे पर अंकुश लगने का दावा करती हुई कहती है कि दोनों नौजवानों ने नशा न मिलने के कारण फंदा लगा लिया होगा। इसलिए मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed