{"_id":"644fb7c87f021162c604a3b3","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-in-firozpur-of-punjab-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा: तेल से भरे टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही दो नौजवानों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा: तेल से भरे टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही दो नौजवानों की मौत
Mon, 01 May 2023 06:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 May 2023 06:32 PM IST
सार
थाना मक्खू पुलिस ने पतरस के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में दर्दनाक हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई। हादसा मल्लांवाला मोड़ मक्खू के नजदीक हुआ। यहां तेल से भरे टैंकर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार को आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जल्ला चौकी मक्खू के वार्ड नंबर चार निवासी पतरस ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका बेटा हनूक (23) और बेटे का दोस्त बाज (25) घर से रोटी खाकर बाइक पर कामकाज से निकले थे। ये लोग शिव नारायण पीजी गोदाम में गेहूं से लदे ट्रक को खाली करने जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही गोदाम के पास खड़े ट्राले के नजदीक पहुंचे कि तेज रफ्तार तेल से भरे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हनूक व बाज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि टैंकर चालक वहां से फरार हो गया। थाना मक्खू पुलिस ने पतरस के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन