फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Youth Murdered In Haryana After Kidnapped From Gurugram

बड़ी वारदात : गुरुग्राम से अपहरण के बाद दो युवकों की हत्या, एक की फर्रुखनगर तो दूसरे की झज्जर में मिली लाश

Tue, 23 Mar 2021 01:29 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी/ झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेरी/ झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Mar 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two Youth Murdered In Haryana After Kidnapped From Gurugram
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम के फर्रुखनगर से दो युवकों का अपहरण कर बदमाशों ने एक की हत्या कर फर्रुखनगर में ही फेंक दिया। जबकि एक डीजे संचालक को झज्जर के बेरी क्षेत्र में लाकर वजीरपुर गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिली तो बेरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। मृतक के हाथ पर अमित लिखा है। युवक के दो गोली सिर में और एक गोली पेट के ऊपरी हिस्से में लगी है। युवक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और सोशल मीडिया पर फोटो डाली गई है। 

विज्ञापन


दोपहर बाद मृतक युवक की पहचान गुरुग्राम के गांव फर्रुखनगर निवासी अमित पुत्र हरिकिशन के रूप में हुई। वह गांव फर्रुखनगर में ही डीजे का काम करता था। जानकारी के अनुसार रविवार को गुरुग्राम के फर्रुखनगर में अमित के दोस्त अमन के घर पर कुआं पूजन का कार्यक्रम चल रहा था और अमित ने डीजे लगा रखा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार युवक रविवार की रात करीब 10 बजे अमित व उसके दोस्त खेड़ा निवासी बिंदर को उठा ले गए। 
विज्ञापन


अमित के परिजनों को सुबह फर्रुखनगर पुलिस ने सूचना दी कि अमित के दोस्त बिंदर की हत्या की गई है। उसकी हत्या कर शव किसी ने फेंक दिया है। बेरी पुलिस ने दोपहर बाद अमित के परिजनों को सूचना दी कि बेरी क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस को शव बेरी के वजीरपुर गांव के ड्रेन के पुल के पास सोमवार सुबह सात बजे मिला है। मौके पर दो गोली के खोल बरामद हुए हैं। युवक की शिनाख्त करने के लिए परिजन झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचे और अमित के शव की पहचान की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में समाने आया है कि अपहरण का मामला रविवार रात करीब 10 बजे का है। जबकि बेरी पुलिस को सुबह के समय घटनाक्रम की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वजीरपुर के पास मिले शव की पहचान फर्रुखनगर निवासी अमित के रूप में हुई है। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से दो खोल भी बरामद हुए हैं। - मनोज कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, बेरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed