फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two youth killed in road accident near airport light point

एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Wed, 15 Nov 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Nov 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
two youth killed in road accident near airport light point
accident - फोटो : सांकेतिक चित्र
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास सोमवार देर रात मुख्य सड़क पर हुए एक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जीएमसीएच-32 में दाखिल कराया गया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आकाश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आशीष के परिजनों के मंगलवार देर शाम शहर में पहुंचने के कारण उसका पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।
विज्ञापन


हादसे में मरने वाले युवकों की पहचान मनीमाजरा में चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) के पास काम करने वाले आशीष (30) और कैटरिंग का काम करने वाले आकाश (25) के तौर पर हुई है। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दीपक हरियाणा सचिवालय में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सेक्टर-31 थाना पुलिस को सोमवार देर रात करीब पौने तीन बजे सूचना मिली कि एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास मेन रोड पर एक सड़क हादसा हुआ है। थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि वहां एक बाइक गिरी थी और उसके पास तीन युवक लहूलुहान पड़े हैं।
विज्ञापन


पुलिस तीनों को जीएमसीएच-32 ले गई। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने आशीष और आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का उपचार किया जा रहा है। आशीष मूलरूप से हिमाचल के बिलासपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन पिछले कई साल से वह परिवार के साथ यहां किशनगढ़ में रह रहा है, जबकि आकाश किशनगढ़ का ही रहने वाला है। वहीं मूलरूप से नेपाल निवासी दीपक के बयान देने की हालत में न होने के कारण अभी पुलिस को हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं लग पाई है। दीपक भी पिछले कई साल से किशनगढ़ में रह रहा है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को लग रहा है कि जहां हादसा हुआ है, वहां पास ही खड़े ट्रक से बाइक टकराई है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक और मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। उनका पता चलने पर आगे पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed