फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youth dead in road accident in Jind of Haryana

जींदः मोटरसाइकिल में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Thu, 04 Apr 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two youth dead in road accident in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

स्थानीय नरवाना रोड पर अपोलो चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से अहिरका गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक मजदूरी करते हैं और बुधवार शाम को घरेलू सामान लेने के लिए शहर की ओर आ रहे थे। अपोला चौक के पास पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अहिरका निवासी 22 वर्षीय मनोज, 25 वर्षीय नसीब और 18 वर्षीय राहुल मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर का सामान लेने के लिए शहर की ओर आ रहे थे। जब ये लोग अपोला चौक के पास पहुंचे तो पीछे से ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर से मनोज और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसीब गंभीर रूप से घायल हो गया। नसीब को डॉक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे के बाद से परिवारों में मातम छाया है। मनोज के बड़े भाई बलराम ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया मगर भाई मनोज व राहुल की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नसीब की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाइक को टक्कर मारकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जींद नागरिक अस्पताल में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

एक साल पहले हुई थी मनोज की शादी
परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय मनोज की शादी एक साल पहले हुई थी। बुधवार को जैसे सड़क हादसे में मनोज कुमार की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। मनोज मजदूरी कर घर का खर्च चला रहा था और परिवार को भी मनोज से काफी उम्मीदें थीं।

अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू 
सूचना मिली है कि नरवाना रोड पर अज्ञात ट्रक चालक ने तीन बाइक सवार 22 वर्षीय मनोज कुमार, 18 वर्षीय राहुल व नसीब को टक्कर मार दी। इसमें मनोज व राहुल की मौत हो गई और नसीब गंभीर रुप से घायल हो गया।

इसे डॉक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इसमें अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। -दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी जींद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed