{"_id":"60e6e2bd8ebc3ec234709923","slug":"two-women-stole-jewellery-and-cash-from-house-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में वारदात: नौकरी के बहाने घर में घुसीं महिलाएं, एक ने बातों में उलझाया, दूसरी ने सोना व नगदी चुरा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में वारदात: नौकरी के बहाने घर में घुसीं महिलाएं, एक ने बातों में उलझाया, दूसरी ने सोना व नगदी चुरा लिया
Thu, 08 Jul 2021 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:04 PM IST
सार
बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर आरोपी महिलाएं अलमारी से पांच तोले सोना और 60 हजार की नगदी उठाकर अगले दिन आने का वादा कर चली गईं।
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी में बुधवार सुबह दो महिलाएं नौकरानी बनकर घुस गईं। महिलाओं ने कोठी मालकिन को मसाज करने के बहाने व्यस्त कर दिया। एक महिला उनकी मसाज में लग गई और दूसरी ने अलमारी से पांच तोले सोना और 60 हजार नगदी पार कर दी। मामले की जानकारी कोठी मालिक ने सेक्टर तीन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता युवक जयंत गुप्ता ने बताया कि वह कोठी में अपने दादा-दादी के साथ रहता है। घर में काम करने वाली एक नौकरानी की जरुरत थी। दादी की एक दोस्त ने बताया कि वह एक नौकरानी को जानती हैं। बुधवार को दोनों महिलाएं कोठी में पहुंचीं तो बुजुर्ग महिला ने उनसे पूछा कि उन्हें उनकी दोस्त ने भेजा है। दोनों महिलाएं हामी भरकर घर में घुस गईं। जयंत गुप्ता ऊपर वाले अपने कमरे में थे। दोनों महिलाओं ने बातों-बातों में बुजुर्ग महिला के पैर की मसाज शुरू कर दी। एक महिला बुजुर्ग को मालिश के दौरान अपनी बातों में उलझाए रही, वहीं दूसरी ने अलमारी से सोना और नगदी चोरी कर लिया। जिसके बाद दोनों महिलाएं अगले दिन आने का वादा करके चली गईं। बाद में चोरी की जानकारी होने पर बुजुर्ग महिला ने अपनी सहेली से पूछा तो उन्होंने किसी को भेजने से इनकार कर दिया। मकान मालिक जयंत गुप्ता की शिकायत पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।