फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women committed suicide in Abohar and Amritsar

Punjab News: बेटे से परेशान मां ने की खुदकुशी, आर्थिक तंगी में महिला ने फांसी लगा दी जान

Mon, 01 May 2023 01:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 May 2023 01:23 AM IST
सार

जलालाबाद उपमंडल के गांव चूहड़ी वाला धन्ना निवासी तीन बच्चों की मां करीब 40 वर्षीय महिला ने शनिवार देर शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Two women committed suicide in Abohar and Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले में थाना बी डिवीजन के अंतर्गत चौक मन्ना सिंह गली नडालिया वाली में रहने वाली महिला ने अपने बेटे से दुखी होकर आत्महत्या कर ली है। थाना बी डिवीजन पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार ने पुलिस को बताया है कि उनका बड़ा बेटा विशाल कुमार उर्फ सन्नी अक्सर अपनी मां रजनी को परेशान करता है। उससे जबरदस्ती रुपयों की मांग करता है। इंकार करने पर मारपीट करता है। उनकी पत्नी ने कई बार कहा था कि वह सनी से परेशान हो चुकी है।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम को भी सन्नी ने अपनी मां के साथ झगड़ा किया। रुपयों की मांग की। इसी से परेशान होकर उनकी पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना बी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


अबोहर: तीन बच्चों की मां ने फांसी लगा जान दी
जलालाबाद उपमंडल के गांव चूहड़ी वाला धन्ना निवासी तीन बच्चों की मां करीब 40 वर्षीय महिला ने शनिवार देर शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां का निवासी देवी लाल गांव में ही आटा चक्की पर नौकरी करता है जबकि उसकी पत्नी सरोज रानी गांव के ही सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए मिड-डे मील का खाना तैयार करती थी। घर में आर्थिक तंगी के कारण सरोज रानी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी कारण उसका निजी डॉक्टर के पास उपचार भी चल रहा था। 


शनिवार देर शाम सरोज रानी के बच्चे घर से बाहर खेलने चले गए तो उसने अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब बच्चे घर पहुंचे और उन्होंने मां को पंखे से लटका देखा तो बाहर जाकर शोर मचाया और लोगों ने मौके पर पहुंचकर सरोज को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने मामले की सूचना मिलते ही थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed