{"_id":"3f8c6b0d69432c591ce58838471deebf","slug":"two-time-chalan-so-commit-suicide-at-jalandhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में दो बार हुआ चालान तो युवक ने दे दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दिन में दो बार हुआ चालान तो युवक ने दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर।
Updated Wed, 13 May 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
एक ही दिन में दो बार पुलिस नाके पर बाइक का चालान किए जाने से आहत युवक ने सल्फास निगल जान दे दी।
विज्ञापन
बाबू राम निवासी खांबरा ने बताया कि उनका 18 साल का बेटा भरत रविवार को घर से गया था। पहले उसकी बाइक का चालान थाना सात ने किया। बाद में नकोदर सदर पुलिस ने भी चालान काटकर बाइक थाने में रख ली। उनका आरोप है कि बाइक छोड़ने के लिए पुलिस 50 हजार रुपये मांग रही थी।
बाबू राम ने बताया कि पु्लिस के रवैये से भरत इतना परेशान हो गया कि सोमवार रात को उसने सल्फास की गोलियां निगल ली। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। भरत के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
-----------------------
कोट
युवक को पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग के समय रोका था, उसकी बाइक की तलाशी में धारदार हथियार बरामद किया गया था। इसके बाद बाइक जब्त कर ली गई।
- दविंदर सिंह, एसएचओ, नकोदर सदर