फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two terrorist arrest from faridkot and moga, punjab news

फरीदकोट और मोगा से दो आतंकी गिरफ्तार, दो पिस्तौल भी बरामद

Thu, 22 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Jun 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Two terrorist arrest from faridkot and moga, punjab news
फरीदकोट और मोगा से दो आतंकी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने दो और आतंकियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पिछले महीने जिस आतंकवादी गिरोह का पर्दाफाश किया था, ये दोनों उसी से जुड़े हैं। गुरप्रीत सिंह और सिमरनजीत सिंह को उनके पैतृक गांवों जीवनवाल (फरीदकोट) और कमालपुर (मोगा) से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो .32 बोर की पिस्तौल, चार मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जांच में खुलासा हुआ है कि कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाला गुरजीत चीमा इस साल की शुरुआत में भारत आया था। उसने इस दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ पीत को दो पिस्तौल और असलाह दिया था। बाद में इनमें से एक पिस्तौल सिमरनजीत सिंह उर्फ निक्का को दे दी गई। उसे पंजाब में पंथ विरोधियों को निशाना बनाने का काम दिया गया था। 
विज्ञापन


कनाडा से हो रही फंडिंग :
इन दोनों की गिरफ्तारियां 21 मई को पकड़े गए आतंकी गिरोह से जांच में हासिल जानकारी के आधार पर की गई। उस वक्त मान सिंह (गुरदासपुर) और शेर सिंह (जालंधर) को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अमृतसर ग्रामीण पुलिस के रामदास पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गुरप्रीत सिंह उर्फ पीत ने पूछताछ में खुलासा किया है कि मोगा जिले का गुरप्रीत सिंह जोकि इन दिनों वैंकुवर (कनाडा) में रहता है, मार्च-अप्रैल 2016 के दौरान भारत आया था। उसी ने पंजाब में आतंकवाद को फिर से जीवित करने के लिए उसे उकसाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 में गुरप्रीत सिंह ने मोगा जिले के गांव मुडकी में गुरजीत चीमा और मान सिंह के साथ उसकी मीटिंग कराई और उससे वादा किया कि वह जल्दी ही उसे हथियार उपलब्ध करा देगा। पीत ने यह भी खुलासा किया है कि गुरजीत चीमा और उसके सहयोगी कनाडा में बसे हैं। ब्रैम्पटन  निवासी गुरजिंदर सिंह आतंकवादी गतिविधियों को हवा देने के लिए उसे व अन्य सदस्यों को नियमित तौर पर फंडिंग कर रहा है। यह पैसा औपचारिक और अनौपचारिक दोनों तरीकों से उन तक पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed