{"_id":"598093444f1c1baa7b8b45c0","slug":"two-students-of-saint-joseph-school-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सेंट जोसेफ स्कूल की दो छात्राएं लापता, अपहरण का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब: सेंट जोसेफ स्कूल की दो छात्राएं लापता, अपहरण का शक
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर के सेंट जोसेफ स्कूल की सातवीं कक्षा की दो छात्राएं स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचीं। परिजनों ने लापता छात्राओं के अपहरण की आशंका जताई है। कमिश्नर पीके सिन्हा का कहना है कि उन्होंने जिले में चोरों ओर पुलिस की नाकेबंदी करवा दी है, ताकि किसी तरह से छात्राओं का पता लगाया जा सके। एक छात्रा की पहचान लिसा और दूसरी की पहचान गुरसिमरन के रूप में हुई है। एक छात्रा बैंक कालोनी की रहने वाली है।
छात्राओं को रोजाना ऑटो पर घर वापस लेकर आने वाले चालक का कहना है कि उसको छात्राओं के बारे में कुछ पता नहीं है। उनके मुताबिक लापता छात्राएं स्कूल से बाहर निकली ही नहीं। इस पर उसने बाकी बच्चों को घर छोड़ दिया। जबकि स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि छात्राएं स्कूल में जरूर आई थीं और हाजिरी भी लगी हुई है।
उधर, सेंट जोसेफ जैसे स्कूल से छात्राओं के अचानक लापता होने की घटना की गंभीरता को देखकर पुलिस हरकत में आ गयी है। पुलिस के तमाम अधिकारियों ने सेंट जोसेफ स्कूल में डेरा डाल लिया है। पुलिस स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी है।