{"_id":"5a7b2e354f1c1ba5268b8df1","slug":"two-student-killed-in-two-different-road-accident-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार ने थामी दो छात्रों की सांसें, एक बाइक तो दूसरा बुलेट, ऐसे हुआ हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रफ्तार ने थामी दो छात्रों की सांसें, एक बाइक तो दूसरा बुलेट, ऐसे हुआ हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो छात्रों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में 19 और 20 वर्षीय दो छात्रों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान मूल रूप से लेह निवासी और फिलहाल नयागांव में किराएदार रह रहे रिगजिन नोर्बू (20) के रूप में हुई। दूसरे की पहचान मूल रूप से उत्तरांचल के अलमोड़ा व फिलहाल मनीमाजरा में किराएदार रहने वाले गुरकबीर सिंह (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव सेक्टर-16 जीएमएसएच अस्पताल और पीजीआई की मॉर्चरी में रखवा दिए हैं।
पहला हादसा: छाती और पेट में धंसा लोहे का बॉक्स
सेक्टर-14/15 की विभाजित सड़क पर मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चालक रिगजिन नोर्बू की तेज रफ्तार बाइक के साइलेंसर में अचानक आग लग गई। इससे बाइक से संतुलन खोने की वजह से वह बीच सड़क लगे बिजली के खंबे और तारों के लिए बने लोहे के छोटे बॉक्स से जोर से टकराया।
छाती व पेट में लोहे का बॉक्स धंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद रिगजिन मोटरसाइकिल से करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा। इन्हीं चंद सेकेंड में आग की लपटों ने उसकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। आग से मोटरसाइकिल पूरी तरह खाक हो गई। सूचना पर पीसीआर और थाना-11 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिसकर्मियों ने रिगजिन को पीजीआई पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की पहचान मूल रूप से लेह निवासी इंटेलिजेंस ब्यूरो में कार्यरत अधिकारी तसियांग नमगेल के बेटे रिगजिन नोर्बू के रूप में बताई। पुलिस जांच में पता लगा कि रिगजिन के साथ एक अलग मोटरसाइकिल पर उसका दोस्त स्टेनजिंग जमयांग भी था, लेकिन वह काफी आगे निकल चुका था। रिगजिन के साथ हादसा होते विपरीत रोड से आ रहे नयागांव निवासी चंदन शर्मा व्यक्ति ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने चश्मदीद चंदन के बयान भी दर्ज किए हैं। रिगजिन नोर्बू नयागांव पंजाब विश्वविद्यालय में इवनिंग क्लास से ग्रेजुएशन कर रहा था। पुलिस ने शव पीजीआई के शवगृह में रखवाकर उसके परिजनों को सूचना दी। रिगजिन के भाई सहित अन्यों ने बुधवार शाम चंडीगढ़ पहुंचकर उसकी पहचान की। इसके बाद थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिवार को सुपुर्द कर दिया। रिगजिन के परिवार में मां-बाप और एक बहन है।

दूसरा हादसा : तेज रफ्तार बुलेट पर बिना हेलमेट था गुरकबीर
दो सड़क हादसों में दो छात्रों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बाइक डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल और फिर खंबे से टकराई
सेक्टर-34/35 की विभाजित सड़क पर सेक्टर-35 की तरफ मंगलवार रात करीब दो बजे बजे बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल चालक गुरकबीर सिंह की पहले डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल और फिर खंबे से जोरदार टक्कर हुई।
हादसा इतना भीषण था कि खंबे के नीचे का सीमेंट का कवर टूट गया और बुलेट मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हेलमेट नहीं पहना होने से गुरकबीर के सिर में लोहे की ग्रिल और खंबा लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से हादसे की सूचना पाकर पीसीआर और थाना-36 के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को सेक्टर-16 जीएमएसएच पहुंचाया। यहां डॉक्टरी जांच में उसे मृत घोषित किया गया।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने सहित फोटोग्राफी भी करवाई। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तरांचल के अलमोड़ा व चंडीगढ़ के मनीमाजरा में किराएदार रह रहे गुरकबीर (19) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज से डिप्लोमा कर रहा था। थाना पुलिस ने शव को सेक्टर-16 जीएमएसएच के शवगृह में रखवाकर गुरकबीर के परिवार को हादसे की सूचना दी। परिवार ने बुधवार शाम चंडीगढ़ पहुंचकर बेटे की पहचान की। पुलिस वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद गुरकबीर का शव उसके परिवार के सुपुर्द करेगी।