सोनीपतः जमीन को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर संघर्ष और फायरिंग, जजपा प्रत्याशी समेत कई चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अहमदपुर के पास स्थित सुल्तानपुर गांव के एक फार्म हाउस की विवादित जमीन को लेकर वीरवार शाम दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष से गन्नौर से जजपा प्रत्याशी समेत कई लोग चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हैं। जिसमें दो को गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
जजपा प्रत्याशी ने दूसरे पक्ष पर जबरन उनकी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि अभी एक पक्ष की शिकायत मिली है।
गांव सुल्तानपुर के पास जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। जिसे लेकर वीरवार को दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष से घायल गन्नौर से जजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह मलिक ने बताया कि वीरवार को उनकी पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला गन्नौर आए हुए थे। वह भी वहां पर थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि सुल्तानपुर में उनके फार्म हाउस पर कब्जा लेने के लिए 25 से ज्यादा लोग आए हुए हैं।
वह जेसीबी लेकर आए हैं। जिस पर वह अपना प्रचार बीच में छोड़कर अपने साथियों के साथ गाड़ी से सुल्तानपुर के लिए निकल पड़े। रास्ते में उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस मदद मांगी और सुल्तानपुर में पुलिस भेजने को कहा। जब वह फार्म हाउस पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग जेसीबी चलाकर दीवार गिरा रहे थे। उसने उन्हें रोका तो दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी। वह जान बचाने के लिए भागे। आरोप है कि वहां पर पुलिस भी थी। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए।
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से सितेंद्र मलिक ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि वह खेत में थे। इसी दौरान अचानक दूसरे पक्ष से 50-60 लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें उनके चार लोगों को चोट लगी है। जिसमें दो बुरी तरह से घायल हो गए।
उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो घायलों को गंभीर हालत के चलते महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में सितेंद्र मलिक की तरफ से शिकायत मिलने की बात कही है। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में 50-60 लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। दूसरे पक्ष से अभी शिकायत नहीं मिलने की बात कही गई है।
फोन को लेकर हुई बहस
जजपा प्रत्याशी का आरोप है कि एक हमलावर का फोन गिर गया था। जिसे पुलिस ने देने को कहा तो उन्होंने पहले फोन मालिक के बारे में पता लगाने की बात कही। जिस पर पुलिस व जजपा प्रत्याशी में बहस भी हुई। हालांकि बाद में उन्होंने मोबाइल फोन पुलिस को दे दिया।
गांव सुल्तानपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली है। जिसमें एक पक्ष ने लिखित शिकायत दी है। जिसमें 50-60 लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। अभी दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर उनकी तरफ से भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रविंद्र कुमार, डीएसपीज