{"_id":"6478c04a633d1267c209fc03","slug":"two-prisoners-clash-in-sri-goindwal-sahib-central-jail-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tarn Taran News: श्री गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, एक का अंगूठा कटा, अस्पताल भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Tarn Taran News: श्री गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में भिड़े कैदी, एक का अंगूठा कटा, अस्पताल भेजा गया
Thu, 01 Jun 2023 09:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Jun 2023 09:34 PM IST
सार
हमले की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मामले को शांत करवाया। घायल हालत में सतनाम सिंह को अमृतसर के गुरु नानक देव जी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले में स्थित श्री गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में दो कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान एक कैदी का अंगूठा कट गया। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को अमृतसर के गुरु नानक देव जी अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल में कैदी सतनाम सिंह निवासी लोहारका कलां की तलवरिंदर सिंह उर्फ जग्गी के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि तलविंदर सिंह ने तेजधार हथियार से सतनाम सिंह पर हमला कर दिया और उसके हाथ का अंगूठा काट दिया।
विज्ञापन
हमले की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और मामले को शांत करवाया। घायल हालत में सतनाम सिंह को अमृतसर के गुरु नानक देव जी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन