{"_id":"a5cbe928c9623615e9101d65e689203a","slug":"two-police-staff-caught-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी फिर दागदार, रिश्वत में पकड़े दो पुलिसवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी फिर दागदार, रिश्वत में पकड़े दो पुलिसवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 08 Oct 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस की टीम ने दो पुलिस कर्मचारियों को रंगे हाथों मजात चौकी के बाहर से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपियों की पहचान मजात चौकी के इंचार्ज एएसआई सरताज सिंह और हवलदार श्याम सुंदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दोनों को विजिलेंस बुधवार को अदालत में पेश करेगी। दोनों को गिरफ्तारी की पुष्टि विजिलेंस के एसपी हरगोबिंद सिंह ने की। जीकरपुर निवासी जसविंदर सिंह ने विजिलेंस को दी शिकायत में कहा था कि पुलिस चौकी मजात के इंचार्ज एएसआई सरताज सिंह और हवलदार श्याम सुंदर एक केस में उसे फंसाने से बचाने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांग रहे थे।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को वह अपनी एक महिला साथी के साथ लांडरां मार्ग पर खड़ा था। इसी दौरान उक्त पुलिस वालों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि उस पर किसी भी महिला के साथ पकड़े जाने का कोई भी गलत केस दर्ज कर देंगे।
विज्ञापन
दोनों पुलिसवालों ने केस से बचाने के लिए जसविंदर सिंह से एक लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपये दो किश्तों में देने की बात तय हुई थी।
मंगलवार को इस रिश्वत की पहली किश्त 50 हजार रुपये देनी तय हुई थी। इसी बीच विजिलेंस ने दोनों को ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।