फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people killed in Manimajra of Chandigarh

Chandigarh News: मनीमाजरा में दो लोगों की हत्या, पहले पी शराब... फिर बहस हुई तो उतारा मौत के घाट

Tue, 08 Aug 2023 01:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Aug 2023 01:46 AM IST
सार

मृतक लक्खा और आरोपी सन्नी का इंदिरा कॉलोनी में घर एक-दूसरे के पास ही है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लखबीर सिंह फाइनेंस का काम करता था और उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है।

विज्ञापन
Two people killed in Manimajra of Chandigarh
आरोपी सन्नी और मृतक लखबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालका-चंडीगढ़ हाईवे और मोटर मार्केट में सोमवार तड़के दो युवकों की हत्या कर दी गई। एनएसी शोरूम में शराब ठेके के कारिंदे ने सेल्समैन और मोटर मार्केट में इंदिरा कॉलोनी के युवक को उसके जानकार ने शराब पीने के बाद मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


पहली घटना में कालका-चंडीगढ़ हाईवे स्थित एनएसी शोरूम नंबर 814 में शराब ठेके पर काम करवाने वाले सेल्समैन और कारिंदे के बीच बीती रात शराब पीने के बाद बहस हो गई। आरोपी कारिंदा और सेल्समैन ठेके के अंदर ही रात को रहते थे। दोनों रात को अन्य कारिंदों के साथ वहीं शराब पी रहे थे। बात बढ़ने पर सोमवार तड़के तीन बजे के बाद कारिंदे करण ठाकुर (28) ने सेल्समैन हेमंत पटेल (35) के सिर पर शराब की बोतल और पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद हेमंत को लहूलुहान हालत में उसके साथियों ने सिविल अस्पताल मनीमाजरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हेमंत के शव को अस्पताल में छोड़कर आरोपी कारिंदा व अन्य लोग ठेके की महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर फरार हो गए। अस्पताल ने युवक की हत्या की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सेल्समैन हेमंत पटेल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला था। वहीं आरोपी कारिंदा न्यू गोल्डन एवेन्यू अमृतसर पंजाब का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी करण ठाकुर को सुखना लेक के पीछे से ठेके की महिंद्रा पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। दूसरी घटना में इंदिरा कॉलोनी का युवक रविवार रात मार्केट में खड़े एक ऑटो चालक को शराब पीने के लिए अपने साथ ले गया। शराब पीने के बाद मोटर मार्केट में किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद ऑटो चालक ने मोटर मार्केट के बूथ नं 129 के पास बर्फ तोड़ने वाला सुआ निकालकर युवक के पीठ और गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

घटना सोमवार तड़के लगभग 3:45 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी लखबीर सिंह उर्फ लक्खा (39) के रूप में हुई। मनीमाजरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक पड़ोसी सन्नी समेत दो अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया। 

मृतक लक्खा और आरोपी सन्नी का इंदिरा कॉलोनी में घर एक-दूसरे के पास ही है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लखबीर सिंह फाइनेंस का काम करता था और उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है।

हत्या के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी कैमरों में मनीमाजरा पोस्ट आफिस के पास करीब 3:17 बजे सन्नी और लखबीर खड़े दिखे। इसके बाद दोनों वहां से चले गए। उसके बाद 4:12 बजे एक सीसीटीवी कैमरे में सन्नी भागते दिखाई दे रहा। बताया जा रहा है कि मोटर मार्केट में सन्नी के साथ दो दोस्त भी थे। 

मनीमाजरा पुलिस उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लखबीर सिंह लक्खा ने एक साल पहले लव मैरिज की थी। लक्खा के दोस्तों का कहना कि वह बहुत शरीफ था। उसकी सन्नी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। इसके अलावा दोनों की आपस में दोस्ती भी नहीं थी। दोनों एक-दूसरे को जानते थे। रात को सन्नी मार्केट में ऑटो लेकर खड़ा था तो लक्खा ने उसे कहा कि चल अपने ऑटो में मुझे बीयर पिलाकर ला। इसके बाद मोटर मार्केट जाकर बीयर पीने के बाद दोनों में झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed