फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people died in road accident in Moga of Punjab

हादसाः नवविवाहित जोड़े की गाड़ी ने सात लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत

Thu, 17 Jan 2019 06:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accident in Moga of Punjab
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त गाड़ी

नवविवाहित जोड़े की गाड़ी ने दो लोगों की जान ले ली। गाड़ी ने सात लोगों को कुचल दिया था। हादसा पंजाब के मोगा से करीब 4 किमी की दूरी पर गांव सिंघावाला के पास हुआ। हादसे की वजह धुंध बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कार सवारों ने दो बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में चार लोग घायल हो गए। इन्हें बचने के लिए लोग आए तो पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उन्हें कुचल दिया। 20 साल की लड़की और अन्य शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्विफ्ट कार सवार नवविवाहित जोड़ा फरार हो गया।
विज्ञापन


 थाना चड़िक के एएसआई कुलवंत सिंह के अनुसार हादसे के चश्मदीद चरनजीत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाणा ने बताया कि वह अपनी मां हरपाल कौर और मौसी के बेटे थाना सिंह के साथ बाइक पर कस्बा बाघापुराना की ओर जा रहा था। घनी धुंध होने के कारण गांव सिंघावाला से पहले एक कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। वहीं कार के पीछे आ रहे एक कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two people died in road accident in Moga of Punjab
मोगा में सड़क हादसा

हादसे के दौरान दोनों बाइक पर सवार दो युवतियों समेत चार लोग मामूली घायल हो गए। बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। जब आसपास मौजूद लोग घायलों को उठाने के लिए बीच सड़क पर आए तो इसी दौरान बाघापुराना की ओर से मोगा आ रही एक स्विफ्ट कार ने घायलों समेत सात लोगों को कुचल दिया। 

हादसे में हरप्रीत सिंह (33) निवासी गांव चंदपुराना और पूजा शर्मा (20) निवासी गांव सिंघावाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूजा का भाई अभिषेक (18), सिमरनजीत कौर (20) निवासी सिंघावाला, राम कुमार निवासी बाघापुराना, गुरप्रीत सिंह, थाना सिंह निवासी फतेहगढ़ कोरोटाणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच अधिकारी का कहना है कि फिलहाल चश्मदीद चरनजीत सिंह के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं अभिषेक उसकी बहन पूजा शर्मा और पड़ोस में रहने वाली सिमरनजीत कौर मोगा में एक हेल्थ क्लब में नौकरी करते थे।

हालत गंभीर होने पर सिमरनजीत कौर को फरीदकोट और अभिषेक को लुधियाना रेफर कर दिया गया। इन चारों के अलावा इनकी मदद के लिए बीच सड़क आए राहगीर थाना सिंह, राम कुमार और घटनास्थल के निकट टायरों का काम करने वाले गुरप्रीत सिंह को मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed