{"_id":"5c62c5f8bdec22738d0b65b6","slug":"two-people-died-in-road-accident-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी और जेल वार्डन की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः सड़क हादसे में रेलवे कर्मचारी और जेल वार्डन की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज
Wed, 13 Feb 2019 09:14 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर में दो सड़क हादसों में एक रेलकर्मी और सेंट्रल जेल वार्डर की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी व घल्लखुर्द पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दो चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक कुलवंत सिंह के भतीजे सतनाम सिंह निवासी शकूर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका चाचा कुलवंत सिंह (पूर्व फौजी) रेलवे में तैनात है।
विज्ञापन
बाइक से वह ड्यूटी पर जा रहा था कि गांव मिश्री वाला के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके चाचा कुलवंत सिंह की मौत हो गई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने ट्रक चालक तरसेम सिंह निवासी सोढ़ी वाला थाना सदर जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी तरह मृतक बोहड़ सिंह के बेटे जतिंदर सिंह निवासी गांव मोहकम खां वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता बोहड़ सिंह सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हेड वार्डर तैनात था।
विज्ञापन
बोहड़ सिंह स्कूटर पर सवार होकर घर लौट रहा था कि गांव मोहकमखां वाला के पास एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बोहड़ सिंह की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी कार चालक गुरजीत सिंह वासी सोढी नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन