फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two murder cases in Punjab's Patiala during curfew

एक दिन में दो कत्ल: जिगरी दोस्त ने युवक के सीने पर मारी गोली, पति ने पत्नी को मार डाला

Fri, 01 May 2020 09:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two murder cases in Punjab's Patiala during curfew
सांकेतिक तस्वीर।

कर्फ्यू के बीच पटियाला जिले के नाभा हलके के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार सुबह कत्ल की दो वारदातों से दहशत है। नाभा के गांव साधोहेड़ी में दोस्त ने जिगरी दोस्त की छाती में गोली मार कर उसका कत्ल कर दिया, जबकि गांव छीटांवाला में पति ने घरेलू कलह के चलते पत्नी के सिर में कुल्हाड़ी मार उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक थाना सदर नाभा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। थाना इंचार्ज जैइंद्र सिंह रंधावा ने बताया कि नाभा के गांव साधोहेड़ी के रहने वाले दो जिगरी दोस्तों जफरदीन उर्फ मन्ना (22) और हरजिंदर सिंह उर्फ काका सिंह के बीच शुक्रवार को किसी मामूली बात को लेकर तकरार हो गई। जिसके बाद हरजिंदर सिंह ने पिस्तौल से जफरदीन के सीने में गोली मारकर उसका कत्ल कर दिया और बाद में मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने जफरदीन के पिता जसमेल खां के बयान पर आरोपी हरजिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं उधर गांव छीटांवाला में जगतार सिंह ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके पिता बल्लू राम ने उसकी मां रानी कौर के सिर में कुल्हाड़ी मार कर शुक्रवार को कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों में घरेलू क्लेश रहता था। बल्लू राम अपनी पत्नी पर शक भी करता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति खिलाफ केस दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed