फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Minors Beaten in Chandigarh Sector 19 police station 

चंडीगढ़ पुलिस की बर्बरता: मोबाइल चोरी की शिकायत करने वाले नाबालिगों को डंडों से पीटा, कहा-कबूलो नहीं तो नशे के केस में फंसा देंगे

Sun, 29 May 2022 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 May 2022 10:48 AM IST
सार

नाबालिगों ने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों पुलिस कर्मियो ने सेक्टर 19 थाने की एसएचओ मिनी भारद्वाज के सामने उनके साथ मारपीट की है।

विज्ञापन
Two Minors Beaten in Chandigarh Sector 19 police station 
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : demo pics

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर 19 थाना पुलिस ने दो नाबालिगों की बुरी तरह पिटाई कर दी। दरअसल सेक्टर 18 स्थित सरकारी स्कूल के बाहर खड़ी एक्टिवा से नाबालिगों के दो मोबाइल चोरी हो गए थे। आरोप के अनुसार पुलिस ने नबालिगों को अपने ही मोबाइल चोरी करने की बात कबूलने को कहा। जब उन्होंने इससे इनकार किया तो थाने में तैनात एएसआई अशोक कुमार और हवलदार विकास ने दोनों के पैर और पीठ पर डंडे मारे।

विज्ञापन


परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया और शनिवार रात ढाई बजे तक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर डटे रहे। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों और नाबालिगों का सेक्टर 16 अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। एसएसपी कुलदीप चहल ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों को पुलिस लाइन सेक्टर 26 भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। एसएसपी ने विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं।  

विज्ञापन

एक ही एक्टिवा की डिग्गी से चोरी हुए थे फोन

सेक्टर 29 निवासी ने बताया कि सेक्टर 30 निवासी और उसका दोस्त सेक्टर 27 के सरकारी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ते हैं। उनकी बोर्ड की परीक्षा थी। सेक्टर 18 के स्कूल में परीक्षा सेंटर बना। 18 मई को वह सेक्टर 18 स्कूल में परीक्षा देने गए। इस दौरान तीनों अपने मोबाइल एक ही एक्टिवा की डिग्गी में रख कर चले गए। परीक्षा देने के बाद बाहर आए तो देखा एक्टिवा से दो मोबाइल और पर्स चोरी था। जबकि हेलमेट के बीच में रखा एप्पल का मोबाइल चोरी होने से बच गया। पर्स में 500 रुपये थे। इसके बाद नाबालिगों ने सेक्टर 19 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद दर्ज की थी डीडीआर

दो दिन बाद डीडीआर दर्ज की गई। शनिवार को दो नाबालिगों को एएसआई अशोक कुमार ने कॉल की और कहा थाने आकर मोबाइल ले जाओ, मोबाइल मिल गए हैं। थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मियों ने कहा कि मोबाइल उन्हीं ने चोरी किए हैं। मोबाइल चोरी की बात से जब बच्चों ने इनकार किया तो अशोक कुमार और हवलदार विकास ने उन्हें डंडों से बुरी तरह पीटा। 



पुलिस ने कहा कबूल लो नहीं तो चरस और गांजे का केस डाल देंगे। 10 साल के लिए जेल में जाओगे। नहीं कबूला तो करंट भी लगाएंगे। पुलिसकर्मी उनकी पीठ और पैर के ऊपर खड़े हो गए। आरोप के अनुसार एएसआई जसकर्ण कौर भी उन्हें चोरी की बात कबूल करने के लिए बोल रही थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने चोरी की बात नहीं कबूली तो पुलिस ने कहा बाहर किसी को बताया तो झूठे केस में फंसा देंगे। इसके बाद दोनों के परिजन थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप के अनुसार नाबालिगों को प्राइवेट जगहों पर भी मारा गया। साथ ही गंदी गालियां दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed