फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two man troubled by debt trying to suicide in Punjab,One's death, second serious

पंजाबः लेन-देन से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, कर्ज से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Tue, 21 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 21 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Two man troubled by debt trying to suicide in Punjab,One's death, second serious
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में कर्ज से परेशान होकर दो युवकों ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। पहला मामला लुधियाना का है। यहां की लेबर कालोनी इलाके में रहने वाले एक युवक ने सोमवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना का पता चलते ही उसके परिवार वाले उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


युवक की पहचान लेबर कालोनी निवासी हरीश कुमार के रुप में हुई है। सूचना मिलने के बाद चौकी कोचर मार्केट की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के बयान लेने की कोशिश की, लेकिन डाक्टरों ने इसकी इजाजत नहीं दी। पुलिस युवक की हालत ठीक होने का इंतजार कर रही है। 
विज्ञापन


चौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज एएसआई कुलवंत चंद ने बताया कि हरीश कुमार मॉडल टाऊन के एक निजी अस्पताल में काम करता है। उसने करीब पांच महीने पहले घर वालों के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। जिस कारण उसके परिजन खासे नाराज थे। उन्होंने उसे मकान में अलग कमरा और किचन दे दिया। नई नई शादी के चलते उसने खर्च कुछ ज्यादा ही कर लिया और लोगों का कर्जदार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से पैसे न होने के कारण वह परेशान चल रहा था। सोमवार की सुबह परिवार वाले नीचे थे पत्नी बाहर गई तो पीछे से उसने फंदा लगा लिया। जब उसकी पत्नी कमरे में वापिस आई तो शोर मचाया। जब परिवार वाले ऊपर गए तो उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले गए। एएसआई कुलवंत चंद नेकहा कि पुलिस जांच के बाद हरीश के बयान लेने गई थी, लेकिन डाक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया। पुलिस को अब फिट होने का इंतजार है। 

Two man troubled by debt trying to suicide in Punjab,One's death, second serious
सांकेतिक तस्वीर
वहीं दूसरा मामला पटियाला के थाना त्रिपड़ी के अंतर्गत दीप नगर का है। 42 साल के एक युवक ने पैसों के लेन-देन से परेशान होकर अपनी छाती में गोली मार ली। जिसकी बाद में इलाज दौरान सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने विक्की नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 306 आईपीसी यानी आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया था। जिसके साथ युवक का पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

संदीप शर्मा (42) निवासी दीप नगर ने सुबह 10 बजे पिता की लाइसेंसी राइफल से अपनी छाती में गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि संदीप शर्मा ने गाडिय़ां डाल रखी थीं और वह ड्राइवरी का काम भी करता था।

बिजनेस में पैसों के लेन-देन को लेकर उसका विक्की नाम के एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिससे संदीप काफी तंग परेशान रहता था। इसी परेशानी की हालत में उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने आरोपी विक्की के खिलाफ खबर लिखे जाने तक केस दर्ज कर लिया था। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed