{"_id":"5cbadd40bdec2214593aabec","slug":"two-lakh-eighty-seven-thousand-rupees-missing-from-police-station-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः थाने के मालखाने से गायब हुए 2.87 लाख, शक के दायरे में स्टाफ, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः थाने के मालखाने से गायब हुए 2.87 लाख, शक के दायरे में स्टाफ, पुलिस कर रही पूछताछ
Sat, 20 Apr 2019 02:20 PM IST
खुशबू गोयल
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-26 स्थित पुलिस स्टेशन के मालखाने में रखे 2 लाख 87 हजार रुपये गायब हो गए हैं। इसकी जानकारी सार्वजनिक होते ही थाने में हड़कंप मचा है। सबकी जुबां पर यही सवाल है कि आखिरकार रुपये कहां गए। सवाल यह भी है कि जब थाने ही सुरक्षित नहीं हैं तो शहर की सुरक्षा पुलिस कैसे करेगी। बहरहाल एसएसपी ने थाना प्रभारी पूनम दिलावरी से रिपोर्ट तलब की है।
सूत्रों के अनुसार सेक्टर-26 स्थित पुलिस स्टेशन में दर्ज गैंबलिंग केस के एफआईआर नंबर (268) का प्रापर्टी केस रखा हुआ था। इसमें 2,87,300 रुपये थे, लेकिन पिछले एक हफ्ते से यह रुपये गायब हैं। इसका पता तब चल पाया, जब उसकी जरूरत पड़ी। काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। बाद में इस बात की जानकारी थाना प्रभारी पूनम दिलावरी को दी गई। इसके बाद से ही थाने में हड़कंप मचा हुआ है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद रुपयों का कुछ सुराग नहीं लग सका है।
मालखाने के मुंशी पर गिर सकती है गाज
मौजूदा समय में मालखाने मुंशी का चार्ज हेड कांस्टेबल अजेश को सौंपा गया है। अजेश की करीब तीन महीने पहले ही यहां पर पोस्टिंग हुई है। बताया गया कि मालखाने की चाबी उसी के पास होती है। मामले में अब अजेश और उससे पहले के मालखाना मुंशी से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन में करीब 99 मुलाजिम
वैसे तो पिछले कुछ समय से थाने के अंदर जाने वाले हर एक लोगों के नाम पता रजिस्टर पर नोट किया जाता है। साथ उनके मोबाइल भी जमा करवाए जा रहे हैं। सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में करीब 99 पुलिसकर्मी तैनात हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि केस प्रापर्टी के रुपये कैसे गायब हो गए।
होटल प्रेजिडेंट में जुआरियों से बरामद हुए थे रुपये
बीते 21 अगस्त वर्ष 2018 को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मध्य मार्ग स्थित होटल प्रेजिडेंट में छापेमारी कर पांच जुआरियों को दबोचा था। इनके कब्जे से 2 लाख 87 हजार 300 रुपये बरामद हुए थे। इस रकम को केस प्रापर्टी बनाकर मालखाने में रखा था।
मामला संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी को रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मामले में जिसकी भी लापरवाही होगी, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- नीलांबरी विजय जगादले, एसएसपी, चंडीगढ़