ड्यूटी के दौरान अंतरंग मिले शिक्षक-शिक्षिकाएं
सरकारी स्कूल में डयूटी के दौरान दो शिक्षकों के साथ दो शिक्षिकाएं अंतरंग मिलीं तो ये सीन कैमरे में कैद हो गए। ये शर्मनाक मामला सामने आते ही डीसी के आदेश पर चारों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
सभी की जांच शुरू हो गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर उन्हें चार्जशीट किया जाएगा। आरोपी शिक्षकों में स्कूल मुख्याध्यापक भी शामिल है। ये घटना पंजाब के बरनाला जिले की है।
बरनाला जिले के गांव संघेडा के सरकारी हाई स्कूल की कंप्यूटर टीचर व एसएस टीचर के खिलाफ लगातार ऐसी हरकतें करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके आधार पर स्कूल के पसवक कमेटी ने खुफिया तरीके से उन दोनों पर निगरानी रखनी शुरू कर दी। स्कूल के चौथा दर्जा मुलाजिम ने छात्रों के साथ मिलकर स्कूल में खुफिया कैमरे फिट करवा दिए।
चारों अध्यापक अध्यापिकाएं सस्पेंड
स्कूल के मुख्याध्यापक और एक अन्य शिक्षक के साथ रंगरलियां करते दोनों शिक्षिकाओं की अश्लील हरकतें कैमरे में कैद हो गईं।
उसके बाद स्कूल के पसवक कमेटी के सदस्यों व गांव निवासियों ने जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी हरकंवलजीत कौर व डिप्टी कमिश्नर बरनाला गुरलवलीन सिंह सिद्धू को कैमरे की क्लिप दिखाकर शिकायत दी। इस सबंधी जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी हरकंवल कौर ने बताया कि मामला डीसी सिद्धू के ध्यान में लाने के बाद डीजीएसई प्रदीप अग्रवाल के समक्ष रखा।
उनके आदेशों पर चारों अध्यापक अध्यापिकाओं को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के बाद उन्हें चार्जशीट भी किया जाएगा। दूसरी तरफ अध्यापक जत्थेबंदी डीटीएफ के जिला सचिव राजीव कुमार, प्रेस सचिव गुरमीत सुखपूरा व स्टेट कमेटी सदस्य गुरमेल सिंह भूटाल ने कहा कि उनकी जत्थेबंदी इस मामले की अलग से जांच करेगी।