{"_id":"64eb21a74be5b34038016f75","slug":"two-laborers-died-due-to-roof-collapse-of-petrol-pump-in-jalandhar-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्लौर में बड़ा हादसा: अचानक पेट्रोल पंप की छत गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिल्लौर में बड़ा हादसा: अचानक पेट्रोल पंप की छत गिरी, दबने से दो मजदूरों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती
Sun, 27 Aug 2023 03:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:44 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर जिले के फिल्लौर में पेट्रोल पंप की पुरानी इमारत के मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत गिरने से मजदूर मलबे में दब गए। चीख-पुकार के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मजदूरों को बाहर निकाला लेकिन हादसे में दो मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं दो अन्य मजदूर घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना फिल्लौर से नवांशहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप पर हुई। पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने का काम चल रहा था। अचानक ही छत गिर गई। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। वहीं दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला। मगर हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना फिल्लौर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन