फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two girls killed and eight injured in road accident in Fatehgarh Sahib

Punjab News: माता वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, दो बच्चियों की मौत, आठ लोग घायल

Tue, 01 Nov 2022 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 08:03 PM IST
सार

मृतक बच्चियों की पहचान इशिका ढाई वर्ष और पावनी साढ़े चार वर्ष के तौर पर हुई है। हादसे में घायल मोनिका, चंद्रलेखा, हिमांशु सेठी, प्रीति और बच्चों में गितिका व भूमि सभी निवासी सहारनपुर और दीपाली व रंजना निवासी यमुनानगर के हैं।

विज्ञापन
Two girls killed and eight injured in road accident in Fatehgarh Sahib
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आधी रात को सड़क के बीच पशु के आने से सरहिंद नेशनल हाईवे गांव नब्बीपुर के नजदीक दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में दाखिल करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे में घायल सभी रिश्तेदार हैं और सभी माता वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसा रविवार की रात को करीब 12 बजे हुआ है। 

विज्ञापन


मृतक बच्चियों की पहचान इशिका ढाई वर्ष और पावनी साढ़े चार वर्ष के तौर पर हुई है। हादसे में घायल मोनिका, चंद्रलेखा, हिमांशु सेठी, प्रीति और बच्चों में गितिका व भूमि सभी निवासी सहारनपुर और दीपाली व रंजना निवासी यमुनानगर के हैं। इस बारे में डीएसपी फतेहगढ़ साहिब सुखबीर सिंह ने बताया सभी लोग गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वापसी पर रविवार को नबीपुर के नजदीक उनकी कार के आगे पशु आ गया। इसी दौरान पीछे आ रही एक अन्य कार भी उनसे टकरा गई। 
विज्ञापन


दोनों कारों में सवारों गंभीर जख्मी हो गए और दो बच्चियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही नबीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर लोगों की मदद से हादसे में जख्मियों को कारों से निकाला और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने इशिका व पावनी को मृत घोषित कर दिया। दोनों कारों को कब्जे में ले हादसे की जांच शुरू कर दी है और बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed