फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two farmers suicide troubled by debt

पंजाब में कर्ज की भेंट चढ़े दो किसान, सल्फास खाकर दी जान...कुछ तो करे सरकार

Fri, 29 Jun 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Updated Fri, 29 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Two farmers suicide  troubled by debt
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में कर्ज से परेशान दो किसानों ने सल्फास खाकर जान दे दी है। पहली घटना बटाला कि है। यहां कर्ज के बोझ तले दबे किसान ने तीन दिन पहले सल्फास निगल लिया था। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। घुमाण पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई की है। मृतक किसान के परिवार वालों का कहना कि किसान पर 4 लाख रुपये कर्ज था। इससे वह वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। 
विज्ञापन


थाना घुमान के एएसआई बाबू राम ने बताया कि सोमवार को किसान बलजीत सिंह (42) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी घुमाण ने मानसिक रूप से तंग आकर घर में सल्फास की गोलियां निगल ली थी। इसके बाद उसकी हालत नाजुक हो गई थी। उसे बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने उसे अमृतसर के लिये रेफर कर दिया था। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान वीरवार सुबह बलजीत सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


एएसआई ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के अनुसार किसान बलजीत सिंह पर 4 लाख रुपये का कर्ज था। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। एएसआई बाबू राम ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घुमाण पुलिस की ओर से मृतक की पत्नी सरबजीत कौर के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है। दूूूसरी तरफ मृतक किसान के भाई गुरदीप सिंह का कहना है कि परिवार की माली हालत काफी खराब थी। इसके चलते परिवार कर्ज देने से असमर्थ था। इसी बात से दुखी होकर बलजीत सिंह ने आत्महत्या की है।

दूसरी घटना पंजाब के बरनाला की है। यहां के गांव संघेडा के एक किसान ने कर्ज के कारण सल्फास निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान किसान कौर सिंह (50) पुत्र वजीर सिंह के तौर पर हुई है। गांव संघेडा के पार्षद अमनदीप सिंह ने बताया कि कौर सिंह की पत्नी और उसका बेटा उसकी बड़ी लड़की के पास मिलने गए हुए थे। उनकी गैरहाजिरी में कौर सिंह ने सल्फास निगल लिया।


मृतक पर दो लाख का कर्ज था, जो उसने अपने डेढ़ एकड़ जमीन में से दो कनाल जमीन बेचकर उतार दिया था। उसी दिन से वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसी परेशानी में कौर सिंह ने वीरवार सुबह सुसाइड कर लिया। थाना सिटी के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुखपाल कौर के बयान पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed